25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री विजय शाह के बयान पर बवाल

भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर ने बीजेपी मंत्री के विवादित बयान पर जताया आक्रोश, कहा- मुस्लिम होने की वजह से दी गई गाली, ये मुस्लिम विरोधी मानसिकता का उदाहरण

भोपाल/नई दिल्ली: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा आर्मी ऑफिसर कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान के बाद सियासी और सामाजिक गलियारों में बवाल मच गया है। इस विवाद पर अब भोजपुरी गायिका और सोशल एक्टिविस्ट नेहा सिंह राठौर ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने मंत्री विजय शाह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी मेरी बड़ी बहन हैं और हमेशा रहेंगी।

नेहा सिंह राठौर ने एक्स पर शेयर किया वीडियो, बीजेपी पर बोला जोरदार हमला

नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी और उसके नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा –

https://twitter.com/i/status/1922303840327479530

कर्नल सोफिया कुरैशी मेरी अपनी बहन हैं…वो मेरी बड़ी बहन हैं…और हमेशा रहेंगी। जिस नेता ने उन्हें आतंकियों की बहन कहा है, वो केवल इसलिए ऐसा बोल सका क्योंकि सोफिया एक मुस्लिम महिला हैं। ये भाजपा के नेताओं की मुस्लिम विरोधी सोच को उजागर करता है।”

“सशक्त महिलाओं से डरते हैं बीजेपी नेता” – नेहा का आरोप

नेहा ने अपने वीडियो में यह भी कहा कि बीजेपी के नेता सशक्त और स्वतंत्र महिलाओं को बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा –

“इनकी सोच इतनी छोटी है कि ये हिंदू-मुस्लिम से आगे सोच ही नहीं सकते। ये चाहे जितनी भी एक्टिंग करें, लेकिन मुसलमानों के प्रति इनकी नफरत छुपी नहीं रहती। विजय शाह जैसे नेता देश की सेना और महिलाओं के मनोबल को ठेस पहुंचा रहे हैं।”

विवादित बयान में क्या कहा था मंत्री विजय शाह ने?

बता दें कि विजय शाह ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर कहा था –

“जिन लोगों ने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े थे, मोदी जी ने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवा दी।”

इस बयान पर बवाल मचते ही विजय शाह ने सफाई दी और कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है, साथ ही उन्होंने माफी भी मांगी। इसके बावजूद, सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में उनकी कड़ी आलोचना जारी है।

यह भी पढ़े : बिहार में शिक्षा-रोजगार को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान: 15 मई से ‘शिक्षा न्याय संवाद’ की शुरुआत

भाजपा ने भी जताई नाराजगी, मंत्री को फटकार

इस विवाद के बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भी विजय शाह के बयान पर नाराजगी जताई और उन्हें मौखिक रूप से फटकार लगाई। पार्टी ने कहा है कि सशस्त्र बलों और उनकी महिलाओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular