26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बाघमारा के डुमरा गेस्ट हाउस में कोलियरी श्रमिकों का कार्यकर्ता सम्मेलन, यूनियन को मज़बूती देने पर जोर

बाघमारा: विधायक अरुप चटर्जी ने केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की, 9 जुलाई को प्रस्तावित हड़ताल की घोषणा

बाघमारा, धनबाद – बाघमारा प्रखंड अंतर्गत डुमरा गेस्ट हाउस में बिहार कोलियरी कामगार यूनियन, ब्लॉक-02 क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाकपा (माले) के निरसा विधायक एवं यूनियन के महामंत्री अरुप चटर्जी ने भाग लिया।

सम्मेलन में यूनियन को मजबूती देने पर ज़ोर, नई कमिटी का गठन

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक-02 क्षेत्र में नई कमिटी का गठन किया गया। नवगठित कमिटी के सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रमिकों ने यूनियन की सदस्यता भी ग्रहण की।
विधायक अरुप चटर्जी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “यह सम्मेलन यूनियन को नए सिरे से संगठित करने और मज़बूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

हड़ताल की नई तारीख घोषित, 9 जुलाई को कोल इंडिया के निजीकरण के खिलाफ देशव्यापी विरोध

विधायक चटर्जी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा कोल इंडिया के निजीकरण की कोशिशों के विरोध में प्रस्तावित 20 मई की हड़ताल को अब 9 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “यह सिर्फ मजदूरों का नहीं, देश के संसाधनों को बचाने की लड़ाई है। हड़ताल की पूरी तैयारी की जा चुकी है।”

केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर बरसे वक्ता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण की नीति से देश के श्रमिकों के हितों को गहरी चोट पहुँच रही है और इससे रोजगार पर संकट गहराता जा रहा है।

यह भी पढ़े : झरिया में हथियार के बल पर लूट और हमला: दर्जनों की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने मचाया उत्पात

अरुप चटर्जी का हमला: “पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार की नीयत संदिग्ध”

अरुप चटर्जी ने अपने संबोधन में हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि “सरकार की नीतियां सुरक्षा से ज्यादा दिखावे पर केंद्रित हैं और ज़मीनी सच्चाई से जनता को गुमराह किया जा रहा है।”

सम्मेलन में श्रमिकों ने किया जोश के साथ स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने विधायक अरुप चटर्जी का फूलों की माला और बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकता और आंदोलन की रणनीति पर चर्चा होती रही।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular