20.3 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

विद्यालय में शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास, शामिल हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो

पूर्वी टुंडी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोपली में छात्रों के लिए स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल, शौचालय निर्माण

धनबाद, झारखंड – धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोपली में विद्यालय परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर टुंडी क्षेत्र के विधायक मथुरा प्रसाद महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

स्वच्छता अभियान के तहत छात्रों को मिलेगी राहत

कार्यक्रम के दौरान विधायक मथुरा महतो ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर विद्यालय परिसर में छात्रों के लिए सुलभ और स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि
“छात्र-छात्राओं को अब शौच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें सुरक्षा और सुविधा दोनों मिलेगी। यह कार्य स्वच्छ भारत मिशन से सीधे जुड़ा हुआ है।”

बच्चों को असुविधा से मिलेगी निजात

विद्यालय के शिक्षक एवं स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से विद्यालय में शौचालय की कमी से छात्र-छात्राओं को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से बालिकाओं को असुविधा होती थी, जिससे कई बार उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ता था।

यह भी पढ़े : बाघमारा के डुमरा गेस्ट हाउस में कोलियरी श्रमिकों का कार्यकर्ता सम्मेलन, यूनियन को मज़बूती देने पर जोर

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

विधायक ने कहा कि शौचालय निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा और गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश भी दिया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी रहे मौजूद

इस शिलान्यास समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे। सभी ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए इसे एक जरूरी और स्वागतयोग्य कदम बताया।

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular