20.3 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

झरिया में हथियार के बल पर लूट और हमला: दर्जनों की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने मचाया उत्पात

आउटसोर्सिंग कंपनी पर देर रात हमला, कर्मियों को बनाया बंधक, तोड़े गए वाहन

झरिया, धनबाद – कोयला नगरी झरिया में आपराधिक घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में झरिया थाना क्षेत्र के राजापुर स्थित एएमआर-देव प्रभा कंपनी में अपराधियों ने हथियार के बल पर कर्मियों को बंधक बना लिया और मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना में दर्जनों की संख्या में अपराधी शामिल थे, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर कंपनी परिसर और वाहन के शीशे तक तोड़ दिए।

अपराधियों ने हथियार दिखाकर बनाया बंधक

सूत्रों के अनुसार, घटना देर रात की है जब कंपनी में रोज़ाना की तरह काम चल रहा था। कार्य में देर हो जाने के कारण कंपनी के मैनेजर अपने गार्ड के साथ निरीक्षण के लिए बाहर निकले। उसी समय, दो दर्जन से अधिक अपराधी वहां पहुंचे और हथियारों के बल पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद मारपीट की गई और लूटपाट शुरू कर दी गई।

वाहन तोड़े, शोर मचने पर भागे अपराधी

अपराधियों ने ना सिर्फ लूटपाट की और वाहन के शीशे भी तोड़ डाले। जब कर्मचारियों ने शोर मचाया तो सभी अपराधी मौके से भाग निकले। एक अपराधी की पहचान ‘संतलाल’ नामक व्यक्ति के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय लोग पहचानते हैं।

यह भी पढ़े : रामगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: नकली शराब की बड़ी खेप जब्त, एक गिरफ्तार

पुलिस को दी गई लिखित शिकायत, जांच शुरू

घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने झरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस की नाकामी पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों और कर्मचारियों का कहना है कि अपराधी लगातार आउटसोर्सिंग कंपनियों को निशाना बना रहे हैं, और पुलिस कार्रवाई में असफल दिखाई दे रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जताई जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular