25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

महिला सशक्तिकरण की ओर एक और कदम, गोविंदपुर धनबाद के रतनपुर CLF में GRC गरिमा केंद्र का उद्घाटन

धनबाद के रतनपुर CLF में GRC गरिमा केंद्र का उद्घाटन

धनबाद, 18 मई 2025: रविवार को गोविंदपुर प्रखंड के रतनपुर CLF परिसर में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) “गरिमा केंद्र” का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की माननीय न्यायधीश श्रीमति शकिया कौसर उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंदपुर BDO जहिर आलम ने की।

GRC की अवधारणा और उद्देश्य

कार्यक्रम की शुरुआत JSLPS के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री रमेश कुमार मंडल ने की। उन्होंने बताया कि GRC का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, विधिक सहायता, घरेलू हिंसा के खिलाफ सुरक्षा, परामर्श एवं मानसिक-सामाजिक सहयोग प्रदान करना है। यह केंद्र महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सशक्त मंच की तरह कार्य करेगा।

उद्घाटन एवं अतिथियों के विचार

न्यायधीश शकिया कौसर ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया और अपने संबोधन में कहा:
“ब्लॉक स्तर पर GRC की स्थापना महिला सशक्तिकरण का एक प्रभावशाली और सराहनीय कदम है। DLSA इस पहल में हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।”

BDO जहिर आलम ने प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि “यह केंद्र क्षेत्र की महिलाओं को न्यायिक सहायता के साथ-साथ जागरूकता का भी लाभ देगा।”

सहयोगी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी

इस मौके पर PRADAN संस्था के क्षेत्रीय समन्वयक ने GRC से संबंधित कार्यप्रणाली और महिला अधिकारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, मुखिया मिहिर कुमार मंडल, गोविंदपुर थाना प्रभारी, अधिवक्ता जया कुमारी, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी नवीन कुमार, प्रखंड लेखपाल इमरान अली, प्रखंड एडमिन अजय मंडल, PRP प्रतिमा देवी तथा CLF की महिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

यह भी पढ़े : झारखंड राज्य जलसहिया कर्मचारी संघ ने 5 सूत्री मांगों को लेकर की बैठक, जून में राजभवन के समक्ष आंदोलन की चेतावनी

इसके अलावा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) से जुड़े PLV सदस्य – सबिता कुमारी, निर्मल मंडल, उत्तम मंडल, जय प्रकाश महतो, राखी घोष, लक्ष्मी कुमारी, पूजा झा, रूपा मनी कुमारी, विनय कुमार, सुभाष चंद्र महतो, रोकी पंडित, हेमंत महतो, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण कार्यक्रम में मौजूद रहे।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular