26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Bengaluru Heavy Rainfall : बेंगलुरु में भारी बारिश आंधी-तूफान से हाहाकार, जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त

Bengaluru Heavy Rainfall: IMD ने अगले दो दिनों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru Heavy Rainfall) में सोमवार को भारी बारिश और आंधी-तूफान ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर जलभराव, पेड़ गिरने और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं ने शहरवासियों को मुश्किल में डाल दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया है और भारी वर्षा व तेज हवाओं की चेतावनी दी है।

बेंगलुरु में 103 मिमी बारिश, कई इलाकों में जलजमाव

बीते 24 घंटों में 103 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। होरमावु का साई लेआउट, एनसी कॉलोनी (टेनरी रोड), और जयनगर जैसे इलाकों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। होरमावु में 4–5 फुट तक पानी भर गया, जबकि जयनगर में एक पेड़ उखड़कर कार और जीप पर गिर गया।

कई घरों में पानी घुसा, सड़कों पर ट्रैफिक बाधित

एनसी कॉलोनी में घरों तक पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ सड़कों को अस्थायी रूप से बंद भी करना पड़ा है।

चक्रवात और कम दबाव के कारण बारिश का कहर

IMD के अनुसार, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी से लेकर आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु तक फैली चक्रवाती परिसंचरण और कम दबाव वाली पट्टी की वजह से भारी बारिश हो रही है। यह प्रणाली लगातार नमी खींच रही है, जिससे पूरे दक्षिण भारत में वर्षा हो रही है।

यह भी पढ़े : राजगंज डिग्री कॉलेज प्राचार्य विवाद: समाधान हेतु प्रतिनिधिमंडल ने टुंडी विधायक से की मुलाकात

कर्नाटक के 23 जिलों में यलो अलर्ट

IMD ने बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, कोलार, चिक्कबल्लापुरा, तुमकुरु, मांड्या, मैसूरु, हसन, कोडागु, बेलगावी, बीदर, रायचूर, यादगीर, दावणगेरे और चित्रदुर्ग समेत 23 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में 50–60 किमी/घंटा की हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश, और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

IMD की सलाह

  • गैर-जरूरी यात्रा से बचें

  • पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े न हों

  • जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular