25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

राजगंज डिग्री कॉलेज प्राचार्य विवाद: समाधान हेतु प्रतिनिधिमंडल ने टुंडी विधायक से की मुलाकात

राजगंज डिग्री कॉलेज में प्राचार्य पद को लेकर चल रहे विवाद के समाधान हेतु प्रतिनिधिमंडल ने टुंडी विधायक से की मुलाकात

राजगंज, धनबाद: राजगंज डिग्री कॉलेज में प्राचार्य पद को लेकर चल रहे विवाद के समाधान की मांग को लेकर स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो से मुलाकात की। यह बैठक टाटा सिजुआ स्थित विधायक कार्यालय में हुई।

निष्पक्ष जांच की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने राजगंज डिग्री कॉलेज के दोनों दावेदारों से संबंधित दस्तावेजों और विवाद से जुड़ी विस्तृत रिपोर्ट विधायक को सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और त्वरित समाधान की मांग की। उन्होंने बताया कि इस विवाद के चलते कॉलेज के संचालन और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

कॉलेज से जुड़ी अन्य समस्याएं भी रखीं गईं

प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य विवाद के साथ-साथ राजगंज डिग्री कॉलेज संचालन, छात्रों की समस्याएं, शिक्षकों के वेतन भुगतान में देरी जैसे मुद्दों को भी विधायक के समक्ष गंभीरता से उठाया।

विधायक का आश्वासन

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई और आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बाघमारा में निकाली गई तिरंगा यात्रा

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख लोग:

  • ललिता देवी (मुखिया)

  • धनंजय महतो (पंचायत समिति सदस्य)

  • मनोज महतो

  • बाबूलाल महतो

  • बंदना बारूई

  • सरस्वती देवी

  • राजेश हंसदा

  • करमचंद सोरेन

  • शनिचऱ टुडू

सभी ने संयुक्त रूप से ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर विधायक को सौंपा।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular