25.6 C
Jharkhand
Saturday, July 25, 2026

वर्कशॉप कॉलोनी में ताड़ी दुकान बनी छात्राओं के लिए खतरा, मनचलों का जमावड़ा बढ़ा चिंता

स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के पास खुले ताड़ी दुकान में हो रहा मनचलों का अड्डा, छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं से स्थानीय लोग आक्रोशित

निरसा (धनबाद): निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुगमा स्थित वर्कशॉप कॉलोनी के समीप संचालित ताड़ी दुकान स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। खासकर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र से मात्र 50 गज की दूरी पर स्थित इस दुकान के कारण छात्राएं भयभीत हैं, जबकि अभिभावकों में रोष व्याप्त है।

सुबह से शाम तक मनचलों का जमावड़ा

स्थानीय लोगों के अनुसार, ताड़ी दुकान पर दिनभर मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है। ये लोग नशे की हालत में स्कूल जाने वाली छात्राओं के साथ अश्लील इशारे और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। यह स्थिति ना सिर्फ छात्राओं बल्कि क्षेत्र की समग्र सामाजिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही है

शिकायत मिलते ही प्रशासन हरकत में आया

मनचलों की हरकतों की शिकायत मिलते ही एग्यारकुंड प्रखंड प्रमुख और मुखिया संघ अध्यक्ष काकुली मुखर्जी वार्ड सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान ताड़ी दुकान में आठ से दस लोग ताड़ी का सेवन करते पाए गए। उन्होंने दुकान संचालक ललन चौधरी को फटकार लगाते हुए तत्काल दुकान बंद करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े : धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत अंग्रेजी शराब के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार

छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि: मुखिया

मुखिया काकुली मुखर्जी ने स्पष्ट कहा कि स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र के निकट इस प्रकार की दुकान स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से भी अपील की कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

रिपोर्ट: संदीप कुमार शर्मा, निरसा

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular