20.3 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

Jamshedpur News: जमशेदपुर नगर निगम का दायरा होगा बड़ा, 6 नए इलाके होंगे शामिल, 3 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

जमशेदपुर शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार, मानगो, जेएनएसी, जुगसलाई और कपाली क्षेत्रों में बढ़ेगा शहरी विस्तार; बुनियादी सुविधाओं का होगा सशक्तीकरण

जमशेदपुर: झारखंड का औद्योगिक नगर जमशेदपुर अब नए विकास की राह पर है। नगर निकायों के पुनर्गठन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत शहर की सीमा का विस्तार किया जाएगा और छह नए इलाकों को शहरी क्षेत्र में शामिल किया जाएगा। प्रस्तावित योजना से करीब 3 लाख से अधिक ग्रामीण आबादी को नगर निगम की सुविधाएं मिलेंगी। सैटेलाइट सर्वे पूरा हो चुका है और अब चौहद्दी सर्वे की रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद यह प्रस्ताव राज्य के नगर विकास विभाग को भेजा जाएगा।

मानगो नगर निगम में मुखियाडांगा और तुरियाबेरा होंगे शामिल

मानगो नगर निगम की सीमा अब मुखियाडांगा और तुरियाबेरा तक बढ़ेगी। इस विस्तार से करीब 1.5 लाख लोगों को नगर निगम की सुविधाएं जैसे कचरा प्रबंधन, जलापूर्ति और स्वच्छता सेवाएं मिलेंगी। वर्तमान में मानगो नगर निगम करीब 3 लाख की आबादी को सेवाएं दे रहा है, ऐसे में संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और बुनियादी ढांचे के विस्तार की आवश्यकता बढ़ेगी।

कपाली नगर परिषद में दो लाख से अधिक की जनसंख्या जोड़ी जाएगी

सरायकेला-खरसावां जिले से सटे क्षेत्रों को कपाली नगर परिषद के अधीन लाया जाएगा। इसमें डोबो, तमोलिया और पुडिसीली जैसे गांव शामिल हैं। इस कदम से कपाली क्षेत्र की जनसंख्या दो लाख से अधिक हो जाएगी और वहां सड़क, पेयजल, और सफाई जैसी सुविधाओं में सुधार होगा।

जेएनएसी क्षेत्र में तीन पंचायतें शामिल होंगी

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (Jamshedpur Notified Area Committee – JNAC) की सीमा में मोहरदा, घोड़ाबांदा और हुरलुंग क्षेत्रों को शामिल करने की योजना है। इन क्षेत्रों की कुल आबादी लगभग 50 हजार है। जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि इन पंचायतों का सैटेलाइट सर्वे पूरा हो चुका है और चौहद्दी रिपोर्ट के बाद इन्हें शहरी क्षेत्र में जोड़ने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

यह भी पढ़े : धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत अंग्रेजी शराब के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार

जुगसलाई नगर परिषद का भी होगा विस्तार

जुगसलाई नगर परिषद (Jugsalai Nagar Parishad) में अब बागबेड़ा और कीताडीह जैसे क्षेत्र शामिल किए जाएंगे। इससे एक लाख की अतिरिक्त आबादी को नगर परिषद की योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस विस्तार से जुगसलाई का दायरा भी बढ़ेगा और शहरी सुविधाएं व्यापक रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी।

spot_img
Video thumbnail
Dhanbad
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular