27 C
Jharkhand
Saturday, July 25, 2026

धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत अंग्रेजी शराब के साथ 1 व्यक्ति गिरफ्तार

धनबाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बल की सतर्कता से बड़ी सफलता, ROYAL STAG PREMIER WHISKY की 20 बोतलें जब्त, आरोपी उत्पाद विभाग को सौंपा गया

धनबाद (ब्यूरो): पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर के अंतर्गत धनबाद रेलवे स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत एक बड़ी सफलता दर्ज की है। मंगलवार, 21 मई को गश्त के दौरान धनबाद रेलवे स्टेशन से अंग्रेजी शराब की 20 बोतलों (ROYAL STAG PREMIER WHISKY) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 7.5 लीटर और अनुमानित बाजार मूल्य ₹7400 है।

प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया

रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में गठित स्पेशल टास्क टीम के उप निरीक्षक कुंदन कुमार और उनकी टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर खड़ी गंगा दामोदर एक्सप्रेस (13329) के सामान्य कोच के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को तेजी से बैग लेकर जाते हुए देखा गया। शक होने पर सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया।

आरोपी की पहचान और बरामद शराब

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भीम कुमार यादव (उम्र 22 वर्ष), निवासी कुसुंडा काली बस्ती, थाना केंदुआडीह, जिला धनबाद बताया। उसके पास से हल्के हरे रंग का NIKE ब्रांड का डफल बैग मिला, जिसमें ROYAL STAG PREMIER WHISKY की 375ml वाली 20 बोतलें बरामद हुईं। इन सभी बोतलों पर “FOR SALE IN JHARKHAND ONLY” अंकित था।

अवैध तस्करी की योजना का हुआ खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह धनबाद से अंग्रेजी शराब लेकर कोडरमा में होटलों में अधिक कीमत पर बेचता है। उसने बताया कि अधिक मुनाफा कमाने की लालच में वह यह अवैध कार्य करता है। जब्त शराब के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया।

यह भी पढ़े : आर के माइनिंग बंद होने का नोटिस, हजारों मजदूरों पर मंडराया बेरोजगारी का खतरा

गिरफ्तार कर उत्पाद विभाग को सौंपा गया

आरपीएफ ने मौके पर गवाहों के समक्ष शराब को जब्त कर लिया और आरोपी को 22 मई को रात 12:10 बजे विधिवत रूप से गिरफ्तार किया गया। मानवाधिकार के सभी नियमों का पालन करते हुए, गिरफ्तार अभियुक्त और जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, धनबाद को सौंप दिया गया।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular