28 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

बिहार चुनाव कांग्रेस नेतृत्व में लड़ा जाए: सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा जाना चाहिए

पटना (बिहार): बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा जाना चाहिए और कम से कम 100 सीटों पर कांग्रेस को चुनाव लड़ना चाहिए। उनके इस बयान को विपक्षी एकता और आगामी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर बोले पप्पू यादव

पप्पू यादव ने पटना स्थित NMCH (नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) में चूहों के आतंक और अव्यवस्था पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “तेजस्वी यादव और मंगल पांडे दोनों स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली के लिए जिम्मेदार हैं।” साथ ही उन्होंने कहा कि “यह बहाना नहीं चलेगा कि व्यवस्था अपने आप चलती है, बल्कि व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत है।“

प्राइवेट डॉक्टरी और अवैध नर्सिंग होम पर रोक की मांग

स्वास्थ्य सेवाओं में निजीकरण पर हमला करते हुए सांसद ने कहा कि “तत्काल प्रभाव से प्राइवेट डॉक्टरी पर रोक लगनी चाहिए।” इसके अलावा, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “जो अवैध नर्सिंग होम चल रहे हैं, उन्हें तुरंत बंद किया जाना चाहिए।”

मुकेश साहनी के डिप्टी सीएम की मांग पर प्रतिक्रिया

पप्पू यादव ने वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी द्वारा डिप्टी सीएम पद की मांग को “उनका अधिकार” बताते हुए कहा, “वह गठबंधन में हैं, वह मांग कर सकते हैं, यह पूरी तरह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।“

यह भी पढ़े : राजगंज में चावल लदा ट्रेलर हादसे का शिकार, चालक घायल — बड़ा हादसा टला

मुख्य बिंदु (हाइलाइट्स):

  • बिहार चुनाव कांग्रेस नेतृत्व में लड़ा जाए — पप्पू यादव

  • 100 सीटों पर कांग्रेस को लड़ना चाहिए चुनाव

  • NMCH में चूहे के आतंक पर तेजस्वी और मंगल पांडे को ठहराया जिम्मेदार

  • प्राइवेट डॉक्टरी और अवैध नर्सिंग होम पर तत्काल रोक की मांग

  • मुकेश साहनी की डिप्टी सीएम दावेदारी को बताया “वाजिब मांग”

spot_img
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर... Inspiring Podcast.
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular