25.4 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

पटना में शराब माफियाओं का दुस्साहस: शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त

गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस पर रोड़ेबाजी, 553 लीटर विदेशी शराब जब्त; तस्कर फरार

पटना : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस की छापेमारी टीम पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने पुलिस वाहन पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया, हालांकि पुलिस ने 553 लीटर विदेशी शराब बरामद कर ली है। तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

क्या है पूरा मामला?

गुरुवार रात करीब 3 बजे गुप्त सूचना के आधार पर गर्दनीबाग थाने की पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई की। पीछा कर जब पुलिस ने गाड़ी को रोका, तभी शराब तस्करों और उनके सहयोगियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

हमले में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। डीएसपी सचिवालय डॉ. अन्नू कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

मुख्य बिंदु:

  • घटना स्थल: गर्दनीबाग थाना क्षेत्र, पटना

  • जब्त सामग्री: लगभग 553 लीटर विदेशी शराब और कैन वियर

  • जब्त वाहन: स्कॉर्पियो गाड़ी

  • हमला: पुलिस टीम पर पथराव, स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त

  • अभियान जारी: तस्कर फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

पुलिस का बयान

डीएसपी अन्नू कुमारी ने कहा “गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े : सारण एसएसपी (SSP) की बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर 22 थानाध्यक्षों का वेतन रोका

यह घटना बिहार में शराबबंदी कानून की वास्तविक स्थिति और पुलिस की चुनौतीपूर्ण ड्यूटी को उजागर करती है। जहां एक ओर शराब माफिया बेखौफ हैं, वहीं पुलिस पर हमला होना चिंता का विषय है।

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular