26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

सारण एसएसपी (SSP) की बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर 22 थानाध्यक्षों का वेतन रोका

आदेश के बावजूद आपराधिक संपत्ति कुर्क नहीं करने पर SSP डॉ. कुमार आशीष ने दिखाई सख्ती, 3 दिन में स्पष्टीकरण और प्रस्ताव सौंपने का निर्देश

छपरा: सारण जिले के पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. कुमार आशीष ने पुलिस महकमे में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की है। 22 थानाध्यक्षों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। आरोप है कि इन अधिकारियों ने SSP के स्पष्ट आदेश के बावजूद अपराधियों की अवैध संपत्ति की कुर्की का प्रस्ताव समय पर नहीं सौंपा।

निर्देश के बावजूद नहीं हुआ अनुपालन

एसएसपी (SSP) ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि वे थाना वार कम से कम दो अपराधियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति की कुर्की का प्रस्ताव 20 मई तक समर्पित करें। इस निर्देश के बावजूद 22 थानाध्यक्षों ने न तो प्रस्ताव भेजा और न ही स्पष्टीकरण दिया।

SSP की सख्ती:

  • SSP ने आदेश उल्लंघन को गंभीर लापरवाही मानते हुए 22 थानाध्यक्षों के वेतन पर रोक लगाई है।

  • 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण और दो अपराधियों के विरुद्ध प्रस्ताव प्रस्तुत करने का अंतिम मौका दिया गया है।

  • SSP ने स्पष्ट किया है कि गलती करने वाले अफसरों पर सख्त कार्रवाई और बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़े : पर्यावरण संरक्षण की मिसाल: छपरा में तिलक समारोह में अतिथियों को पौधा देकर किया सम्मानित

वेतन रोके गए थानाध्यक्षों की सूची:

  1. संजीव कुमार – नगर

  2. कामेश्वर प्रसाद – दरियापुर

  3. अनिमा राणा – खैरा

  4. विजय रंजन – नगरा

  5. आशुतोष कुमार झा – बनियापुर

  6. राहुल कुमार – जलालपुर

  7. जितमोहन कुमार – सहाजितपुर

  8. रिंकी कुमारी – दाऊदपुर

  9. टुनटुन कुमार – जनताबाजार

  10. बाजीगर कुमार – गौरा

  11. कुन्दन कुमार – अमनौर

  12. संदीप कुमार – भेल्दी

  13. प्रमोद कुमार – मकेर

  14. आशुतोष कुमार सिंह – तरैया

  15. कमल राम – इसुआपुर

  16. स्वेता कुमारी – पहलेजा

  17. स्वर्ण सुप्रिया – हरिहरनाथ

  18. कृष्ण कुमार शर्मा – नयागांव

  19. रितेश कुमार मिश्रा – दिघवारा

  20. सुनील कुमार – परसा

  21. विनोद राम – अकिलपुर

  22. प्रियंका कुमारी – डेरनी

SSP का सख्त संदेश:

सारण पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई के माध्यम से पुलिस विभाग को स्पष्ट संदेश दिया है कि लापरवाही और आदेश की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

रिपोर्ट: पंकज श्रीवास्तव | छपरा

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular