25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा: पटना बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे, कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधी बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 तारीख को पटना में करेंगे कई बड़ी घोषणाएं, एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन और 50,000 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिहार दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 29 तारीख को पीएम पटना पहुंचेंगे, जहां वह एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और बिक्रमगंज में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी पटना स्थित बीजेपी कार्यालय भी जाएंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

पटना में पीएम का बहुप्रतीक्षित दौरा, बीजेपी कार्यालय में होगी अहम बैठक

प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को बिहार दौरे पर पटना आएंगे। इस दौरान वे न सिर्फ सरकारी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे बल्कि बीजेपी के राज्य कार्यालय में कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद भी करेंगे।

उन्होंने कहा, “यह बैठक केवल संगठन को मजबूत करने की दिशा में नहीं होगी, बल्कि आगामी चुनावी रणनीतियों पर भी गंभीर चर्चा की जाएगी।”

बिक्रमगंज को मिलेगा 50,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का तोहफा

पीएम मोदी के दौरे का मुख्य आकर्षण बिक्रमगंज में आयोजित कार्यक्रम होगा, जहां वे 50,000 करोड़ से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं में बुनियादी ढांचे, परिवहन, जल प्रबंधन और डिजिटल सेवाएं शामिल हैं।

मुकेश साहनी पर दिलीप जायसवाल का बयान: “राजनीति संभावनाओं का खेल है”

जब पत्रकारों ने मुकेश साहनी द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया मांगी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी दिलीप जायसवाल से मुलाकात हुई थी और प्रदेश अध्यक्ष झूठ बोल रहे हैं, तब जायसवाल ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा,
“राजनीति संभावनाओं का खेल है, आगे-आगे देखिए होता है क्या।” इस बयान ने बिहार की राजनीतिक सरगर्मी को और बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़े : तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: नीति आयोग रिपोर्ट ने की बिहार की स्थिति की सच्चाई उजागर

राहुल गांधी के कार्यक्रम पर दी प्रतिक्रिया

राहुल गांधी का बिहार दौरा स्थगित होने पर दिलीप जायसवाल ने कहा, “हमें कांग्रेस के कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं है।” यह बयान विपक्ष पर तंज की तरह देखा जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular