26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

तेजस्वी यादव का बड़ा बयान: नीति आयोग रिपोर्ट ने की बिहार की स्थिति की सच्चाई उजागर

नीति आयोग रिपोर्ट, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, कहा— “बिहार की जनता अब महागठबंधन पर कर रही है भरोसा”

नीति आयोग रिपोर्ट की ताजा रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि 20 सालों की सरकार के बावजूद बिहार की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विशेष राज्य के दर्जे का फार्मूला खुद ही हटा दिया, जबकि बिहार की हालत चिंताजनक है।

बिहार की स्थिति पर नीति आयोग की रिपोर्ट बनी मुद्दा

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट से साफ हो गया है कि बिहार विकास के मामले में काफी पीछे है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग को खुद ही खत्म कर दिया, जिससे राज्य को मिलने वाले विशेष लाभ रुक गए।

उनका कहना है कि 20 साल से शासन कर रही सरकार ने बिहार को सिर्फ आंकड़ों तक सीमित कर दिया है और अब राज्य की जनता बदलाव चाहती है।

जनता का विश्वास महागठबंधन के साथ: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि पिछले 17 महीनों में जब महागठबंधन की सरकार थी, तब जनता का भरोसा उनके पक्ष में बढ़ा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया और यही वजह है कि आज जनता फिर से महागठबंधन की ओर देख रही है।

प्रशांत किशोर पर बयान: “सबको लोकतंत्र में भागीदारी का हक”

प्रशांत किशोर के राजनीतिक सक्रियता पर सवाल पूछे जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को भाग लेने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जो भी लोग अब तक राजनीति से बाहर हैं, उन्हें भी आकर राज्य की सेवा करनी चाहिए।

शहीद के परिवार के साथ खड़ा है इंडिया गठबंधन

तेजस्वी यादव ने बताया कि वे नवगछिया में एक शहीद के घर गए थे और उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि हर परिस्थिति में वे और पूरा इंडिया गठबंधन साथ खड़ा रहेगा। यह उनके सामाजिक और राजनीतिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह भी पढ़े : तेजस्वी यादव पर बरसे मंगल पांडे: “स्वास्थ्य विभाग के विकास में आपने डाली बाधा”

इंडिया गठबंधन के चेहरे पर सवाल से बचे तेजस्वी

जब उनसे यह पूछा गया कि क्या इंडिया गठबंधन तेजस्वी यादव के चेहरे पर चुनाव लड़ेगा, तो उन्होंने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और चुपचाप निकल गए। इससे संभावित नेतृत्व को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular