18.7 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

झरिया: बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह विस्थापितों की समस्याओं से रूबरू हुए

बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री ने गोल्डन पहाड़ी पर विस्थापितों से की वार्ता, सहायता का दिया आश्वासन

झरिया (धनबाद): बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह आज झरिया के तीसरा स्थित गोल्डन पहाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने विस्थापित परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उनका भव्य स्वागत भोला साहनी के नेतृत्व में किया गया।

विस्थापितों ने रखीं मुख्य समस्याएं

रणविजय सिंह ने विस्थापितों के साथ सीधे संवाद किया, जिसमें उन्होंने लेट क्वार्टर आवंटन, शिफ्टिंग प्रक्रिया में देरी, ट्रांसपोर्टिंग राशि की कमी, और प्रशासनिक उपेक्षा जैसी कई समस्याएं उठाईं। विस्थापितों ने बताया कि लंबे समय से उन्हें उचित पुनर्वास नहीं मिला है, जिससे वे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं।

झरिया मास्टर प्लान के तहत पुनर्वास की मांग

मीडिया से बात करते हुए रणविजय सिंह ने कहा कि विस्थापितों को झरिया मास्टर प्लान के तहत जल्द से जल्द बसाया जाना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि शिफ्टिंग और ट्रांसपोर्टिंग में जो राशि दी जा रही है, वह अपर्याप्त है। इसके समाधान के लिए उन्होंने सीएमडी से बात करने की पुष्टि की है ताकि राशि में बढ़ोत्तरी की जा सके।

यह भी पढ़े : MPL का फ्लाई ऐश बना लोगों के लिए खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

हर संभव मदद का दिया भरोसा

रणविजय सिंह ने आश्वस्त किया कि बिहार जनता खान मजदूर संघ विस्थापितों के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा, “हम किसी भी स्थिति में इन परिवारों को अकेला नहीं छोड़ेंगे। उनका हक दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है।”

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular