30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

झारखंड में कोरोना (Covid-19) की वापसी: रांची में पहला मामला, सरकार अलर्ट मोड में

रांची में सामने आया 2025 का पहला कोरोना (Covid-19) केस फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती हुए फिल्म समीक्षक

रांची, झारखंड: झारखंड में एक बार फिर कोरोना (Covid-19) वायरस ने दस्तक दी है। 2025 में राज्य की राजधानी रांची में Covid-19 का पहला मामला सामने आया है। प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक और झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के सदस्य लाल विजय शाहदेव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी तबीयत फ्लाइट में बिगड़ने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फ्लाइट में तबीयत बिगड़ने पर बेहोश हुए लाल विजय शाहदेव

लाल विजय शाहदेव ने सोशल मीडिया पर खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “भारत में कल तक 257 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और मैं भी उनमें शामिल हूं। 22 मई को जब मैं मुंबई से रांची आ रहा था, उसी दौरान मेरी तबीयत बिगड़ गई और मैं बेहोश हो गया।” उन्होंने बताया कि रांची लौटकर वे कुछ फिल्मों का प्रिव्यू करने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अब वे अस्पताल में भर्ती हैं।

सरकार अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री का बयान

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा: “भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना जरूरी है। इससे न सिर्फ कोविड बल्कि अन्य वायरल संक्रमणों से भी बचा जा सकता है।”

जल्द मिल सकते हैं केंद्र से दिशा-निर्देश

डॉ. अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स का इंतजार कर रही है। जैसे ही निर्देश मिलेंगे, राज्य सरकार तुरंत कदम उठाएगी।

यह भी पढ़ें: JAC 10वीं रिजल्ट 2025: हजारीबाग की गीतांजलि बनीं टॉपर, किसान का बेटा अमर बना सेकंड स्टेट टॉपर, जानिए टॉप 5 जिलों की परफॉर्मेंस और टॉपर लिस्ट

लोगों से सतर्कता बरतने की अपील

  • स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है

  • नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की गई है

  • मास्क पहनें, सैनिटाइजर का प्रयोग करें और अनावश्यक भीड़ से बचें

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular