26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

तेजस्वी यादव का बड़ा हमला: “बिहार की डबल इंजन सरकार पूरी तरह फ्लॉप, अपराधी बेखौफ”

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कोलकाता से पटना लौटते ही सरकार पर तीखा हमला, बोले – “जनता उब चुकी है, अब नई सोच के साथ जाएंगे”

तेजस्वी यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य की डबल इंजन सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन की बदहाली पर सवाल उठाए। साथ ही, पार्टी में तेज प्रताप यादव के जयचंद ट्वीट पर प्रतिक्रिया देने से इनकार किया।

तेजस्वी यादव का बयान: “राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्णय सर्वोपरि”

राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कोलकाता से पटना लौटे, जहां एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब उनके भाई तेज प्रताप यादव के “जयचंद” वाले ट्वीट पर सवाल किया, तो उन्होंने कहा – “राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो निर्णय लिया है वह पार्टी और बिहार की भलाई के लिए है। उनके निर्णय के आगे मैं कुछ नहीं बोलूंगा, ना ही किसी की निजी जिंदगी पर कोई टिप्पणी करूंगा।”

यह भी पढ़े : जमुआ में आजसू पार्टी का प्रतिवाद मार्च – आजसू पार्टी ने भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ उठाई सख्त आवाज

तेजस्वी का सरकार पर हमला: “बिहार की हालत बदतर, प्रशासन अराजक”

तेजस्वी यादव ने डबल इंजन की सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि बिहार में:

  • अस्पताल की व्यवस्था चरमराई हुई है

  • लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह फेल है

  • पढ़ाई, दवाई और कमाई की स्थिति दयनीय है

  • जनता की आवाज कोई नहीं सुन रहा है

उन्होंने यह भी कहा – “ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब बिहार में गोलियां नहीं चलतीं। सचिवालय हो या मुख्यमंत्री आवास के पास, अपराधी बेखौफ हैं। सरकार जनता के दर्द को नहीं समझती, बस चुनाव की तैयारी में लगी है।”

“दलित पक्षी की मौत, किसी के पास बोलने को शब्द नहीं”

एक दर्दनाक घटना का ज़िक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा – “दलित पक्षी की मौत हो गई, लेकिन किसी के पास जुबान नहीं है। अब बहुत से लोग हमें गाली देने आएंगे, लेकिन याद रखें – यह खटारा सरकार अब जाने वाली है। हम नई सोच के साथ जनता के पास जाएंगे।”

तेजस्वी ने सत्तापक्ष को घेरा: “अपने 15 साल का हिसाब दो”

जब पत्रकारों ने पूछा कि सत्ता पक्ष तेजस्वी के 15 साल के कार्यकाल पर सवाल उठा रहा है, तो उन्होंने पलटवार करते हुए कहा – “पहले वे अपने बीच के कार्यकाल और 15 साल का हिसाब दें। फिर हम भी जवाब देंगे। जनता सब देख रही है।”

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular