30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

पंजाब में YouTuber जसबीर सिंह गिरफ्तार: पाक जासूसी नेटवर्क से जुड़ाव का बड़ा खुलासा

पंजाब पुलिस ने YouTuber जसबीर सिंह को ‘पाक जासूसी नेटवर्क’ से संबंध रखने के आरोप में मोहाली से किया गिरफ्तार, जानिए पूरी कहानी

पंजाब में एक और YouTuber जसबीर सिंह की गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है। पंजाब पुलिस ने उसे पाक जासूसी नेटवर्क से जुड़ाव के आरोप में गिरफ्तार किया। जानें क्या है ‘जान महल’ चैनल और पाकिस्तान कनेक्शन की पूरी सच्चाई।

पंजाब पुलिस का बड़ा खुलासा

पंजाब में पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क को लेकर एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने YouTuber जसबीर सिंह को मोहाली से गिरफ्तार किया है। वह ‘जान महल’ नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता था और रूपनगर जिले के महालन गांव का निवासी है।

पाक खुफिया एजेंसी से था संपर्क

पंजाब पुलिस के अनुसार जसबीर सिंह का संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और निष्कासित पाक उच्चायोग अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से था। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि जसबीर सिंह पाक जासूसी नेटवर्क का सक्रिय हिस्सा था।

यह भी पढ़े : झारखंड में ईद-उल-जुहा पर्व सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा: पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने बैठक की

ज्योति मल्होत्रा से मिली जानकारी

इस मामले में हरियाणा के हिसार से पकड़े गए YouTuber ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ के दौरान जसबीर सिंह का नाम सामने आया। जांच में यह भी सामने आया कि जसबीर सिंह ने अपने मोबाइल फोन में पाक एजेंटों के नंबर अलग-अलग नामों से सेव कर रखे थे।

पाकिस्तान नेशनल डे कार्यक्रम में हुआ था शामिल

पुलिस के अनुसार जसबीर सिंह तीन बार पाकिस्तान जा चुका है और दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग द्वारा आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे कार्यक्रम में भी शामिल हुआ था। वहां उसने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से मुलाकात की थी।

डिजिटल सबूत और मिटाने की कोशिश

फोरेंसिक जांच में जसबीर सिंह के फोन से आपत्तिजनक तस्वीरें, वीडियो और पाक एजेंसी से जुड़े नंबर बरामद हुए हैं। गिरफ्तार होने के बाद उसने अपने संचार रिकॉर्ड को मिटाने की भी कोशिश की थी।

कल भी हुई थी एक गिरफ्तारी

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को तरनतारन से गगनदीप सिंह नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जिस पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की गतिविधियों के बारे में पाकिस्तान की आईएसआई को जानकारी साझा करने का आरोप है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गगनदीप सिंह पाकिस्तान स्थित खालिस्तान समर्थक नेता गोपाल सिंह चावला के संपर्क में भी था।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular