22.4 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

India Post: पेमेंट बैंक धनबाद मंडल की समीक्षा बैठक आयोजित, 50,000+ खाते खोले जाने पर उत्कृष्ट कर्मियों को किया गया सम्मानित

India Post: वित्तीय वर्ष 2024-25 की समीक्षा के साथ ग्रामीण डाक सेवकों से सेवा सुधार के लिए सुझाव भी मांगे गए

India Post: आज इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) की वार्षिक समीक्षा बैठक धनबाद डाक मंडल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत किए गए कार्यों की समग्र समीक्षा करना था। इस दौरान बैंकिंग सेवाओं के तीन मुख्य क्षेत्रों—नए खाते खोलना, आधार में मोबाइल नंबर अपडेट, और मर्चन्ट ऑनबोर्डिंग—में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को सम्मानित किया गया।

बैठक में बताया गया कि धनबाद मंडल ने इस वर्ष अब तक 50,000 से अधिक नए खाते खोले, 30,000+ आधार अपडेट किए गए, और 2,000 से अधिक लघु व्यवसायियों को मर्चन्ट ऑनबोर्डिंग के ज़रिए डिजिटल पेमेंट सिस्टम से जोड़ा गया है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डाक सेवकों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर वरिष्ठ डाक अधीक्षक श्री उत्तम कुमार सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वालों में शामिल थे:

  • श्री बप्पी कुमार दास – प्रीमियम खाता श्रेणी में प्रथम स्थान

  • मो. इकबाल अंसारी – मर्चन्ट ऑनबोर्डिंग में प्रथम स्थान

  • शाहरोज फरीदी – आधार मोबाइल अपडेट में प्रथम स्थान

  • श्री मुकेश कुमार गोराईं – जनरल इंश्योरेंस क्षेत्र में प्रथम स्थान

ब्रांच मैनेजर भी रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक धनबाद के ब्रांच मैनेजर श्री प्रीतम कुमार तथा बोकारो ब्रांच मैनेजर श्री मुकेश कुमार की उपस्थिति भी noteworthy रही। दोनों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और डिजिटल साक्षरता के महत्व पर जोर दिया।

यह भी पढ़े : Patna News: राहुल गांधी पर दिलीप जायसवाल का तीखा हमला, कहा – ‘देश के सबसे बड़े पप्पू’, पीएम मोदी की तुलना में बताया कमजोर

सेवा सुधार को लेकर सुझाव आमंत्रित

बैठक के दौरान ग्रामीण डाक सेवकों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए, ताकि IPPB की सेवाओं को और अधिक प्रभावी और उपयोगकर्ता-केंद्रित बनाया जा सके।

spot_img
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48
Video thumbnail
चौकीदार अभ्यर्थियों के लिए Good news.... जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, धनबाद DC का बयान सुनिए...
01:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular