25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Patna News: राहुल गांधी पर दिलीप जायसवाल का तीखा हमला, कहा – ‘देश के सबसे बड़े पप्पू’, पीएम मोदी की तुलना में बताया कमजोर

Patna News: बिहार चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ा, OBC-EBC सम्मेलन को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी नेता की तल्ख टिप्पणी

Patna News: जैसे-जैसे बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 नज़दीक आ रहे हैं, राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज़ होती जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 6 जून को नालंदा में आयोजित OBC-EBC सम्मेलन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। इसी बीच भाजपा विधायक दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और उन्हें “देश का सबसे बड़ा पप्पू” करार दिया।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि “राहुल गांधी एसी में रहने वाले राजा टाइप नेता हैं, अब गर्मी में बाहर निकलकर क्यों परेशान हो रहे हैं? वह अपने नेताओं से ऐसे मिलते हैं जैसे कोई चपरासी से मिलता है। यही घमंड उनके पतन का कारण बनेगा।”

पीएम मोदी से तुलना और कटाक्ष

बीजेपी विधायक दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करते हुए कहा कि “मोदी जी अब तक 51 बार बिहार आ चुके हैं और 20 जून को फिर सिवान में जनसभा करेंगे। वह बिहार को सौगातें दे रहे हैं, जबकि राहुल गांधी केवल बयानबाज़ी कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “राहुल गांधी गाली देने की संस्कृति में विश्वास करते हैं। अगर मुझे कहा जाए तो मैं भी 50 गालियां दे सकता हूं। मेरी डिक्शनरी में बहुत सारी गालियां हैं।”

यह भी पढ़े : Dhanbad News: एनएच-32 पर टमाटर लदी पिकअप वैन पलटी, ड्राइवर घायल

तेजस्वी यादव और स्वास्थ्य विभाग पर भी साधा निशाना

जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “तेजस्वी केवल जाति देखकर पीड़ितों के घर जाते हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।” वहीं बिहार के स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग की देरी पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की गई है। डॉ. अभिजीत की तैनाती पर भी निष्पक्ष जांच जारी है और दोषी कोई भी हो, उस पर कार्रवाई होगी।”

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular