26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Bihar News: जदयू सांसद संजय झा का दावा बिहार में कानून व्यवस्था सबसे बेहतर, लालू-राहुल पर साधा निशाना

Bihar News: प्रधानमंत्री से मिलेंगे सांसद, चिराग पासवान के 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान पर भी दिया जवाब

Bihar News: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद संजय झा ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा नीतीश सरकार पर किए गए ट्वीट पर तीखा हमला बोला है। संजय झा ने दावा किया है कि बिहार में कानून व्यवस्था के मामले में यह देश का सबसे अच्छा राज्य है।

लालू यादव को याद दिलाए ‘जंगलराज’ के दिन

उन्होंने कहा कि लालू जी को अपने शासनकाल के उन दिनों को याद रखना चाहिए, जब बिहार को ‘जंगलराज’ कहा जाता था। झा ने आरोप लगाया कि उस समय डॉक्टर और उद्योगपति बिहार से भाग गए थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अनुभव साझा करेंगे सांसद

प्रधानमंत्री द्वारा आज शाम सांसदों की बैठक बुलाए जाने के संबंध में संजय झा ने बताया कि हम लोग ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर विभिन्न देशों में गए थे। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री से मिलकर अपने अनुभव साझा करेंगे।

राहुल गांधी पर भी पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बिहार को ‘क्राइम कैपिटल’ कहे जाने पर संजय झा ने पलटवार करते हुए कहा कि “वह भी जंगलराज का हिस्सा थे। उनसे पूछिए कि उनके राज्य में क्या-क्या हो रहा था।” यह टिप्पणी कर उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करने की कोशिश की।

ALSO READ: Dhanbad News: बरवाअड्डा में जमीन विवाद को लेकर बमबाजी, चार लोग बाल-बाल बचे

एनडीए में एकजुटता का दावा, चिराग पासवान के बयान पर सफाई

एनडीए गठबंधन में चिराग पासवान के 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान पर संजय झा ने स्पष्ट किया कि “वह यह कह रहे हैं कि एनडीए 243 सीटों पर लड़ेगा लोकसभा चुनाव। हम लोग जिस तरह से मजबूती और एकजुटता से लोकसभा चुनाव लड़े, उसी मजबूती से हम लोग विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे।” उन्होंने एनडीए में किसी भी तरह की नाराजगी से इनकार करते हुए कहा कि सभी घटक दल मिल-बैठकर चुनाव लड़ेंगे।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular