25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Dhanbad News: कतरास में सरकारी आवास बना सैक्स रैकेट का अड्डा? पुलिस ने चार लोगों को दबोचा

संवाददाता, धनबाद: बाघमारा अनुमंडल अंतर्गत कतरास थाना क्षेत्र के बीसीसीएल कोलडम्प स्थित दुर्गा नगर कॉलोनी में रविवार को उस वक्त माहौल गरमा गया, जब स्थानीय ग्रामीणों ने एक सरकारी आवास में सैक्स रैकेट संचालित होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

हालांकि पुलिस की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि वहां वास्तव में देह व्यापार का कोई संगठित गिरोह सक्रिय था।

ग्रामीणों के अनुसार, दुर्गा नगर कॉलोनी के आवास संख्या 448 में पिछले कई महीनों से संदेहास्पद गतिविधियां देखी जा रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घर में कई बार अलग-अलग युवतियों और युवाओं को आते-जाते देखा गया, जिससे लोगों के बीच संदेह गहराता गया। रविवार को ग्रामीणों ने जब मौके पर निगरानी की, तो उन्हें अंदर की स्थिति “अशोभनीय” प्रतीत हुई, जिसके बाद उन्होंने आक्रोशित होकर हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों द्वारा चिन्हित आवास से तीन युवतियों और एक युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। पुलिस ने घटनास्थल की भी गहनता से जांच की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटनास्थल पर वाकई कोई सैक्स रैकेट संचालित हो रहा था या नहीं। पूछताछ और साक्ष्य संकलन के बाद ही मामले में कोई निर्णायक कार्रवाई संभव होगी।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि बीसीसीएल के इस सरकारी आवास में लंबे समय से अवैध गतिविधियां चल रही थीं और स्थानीय स्तर पर इसकी शिकायतें भी की जा चुकी थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया था।

पुलिस अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए युवक और युवतियों से गहन पूछताछ की जा रही है। उधर, क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular