26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Ahmadabad Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 लोगों की मौत की आशंका

Ahmadabad Plane Crash: लंदन जा रहा B787 विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त, रिहाइशी इलाके में गिरा; बचाव कार्य जारी

Ahmadabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में आज दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया है। एयर इंडिया का बोइंग B787 ड्रीमलाइनर विमान VT-ANB, जो अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान (फ्लाइट AI171) भर रहा था, टेकऑफ के तुरंत बाद मेघानीनगर स्थित एक रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सहित कुल 242 लोग सवार थे, और आशंका जताई जा रही है कि कोई भी जीवित नहीं बचा है।

टेकऑफ के 9 मिनट बाद हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया के इस विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के ठीक 9 मिनट बाद, लगभग 625 फीट की ऊंचाई पर यह विमान क्रैश हो गया। विमान दुर्घटनाग्रस्त होते ही आग के गोले में तब्दील हो गया, और दो किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार देखा गया।

पास की इमारतों को भी नुकसान, पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी थे सवार

यह विमान अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजीपी परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हादसे से आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुँचने की खबर है, और पास के एक मेडिकल कॉलेज को भी क्षति पहुँची है। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे।

पायलट ने की थी ‘मेडे’ कॉल

डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) के अनुसार, विमान के कैप्टन सुमीत सभरवाल ने टेकऑफ के तुरंत बाद ‘मेडे’ कॉल (संकटकालीन चेतावनी) किया था, जो जानलेवा खतरे को सूचित करता है। हालाँकि, इस कॉल के कुछ ही देर बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर के पास थी।

बचाव कार्य जारी, डीजीसीए ने दिए जांच के आदेश

हादसे के बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एनडीआरएफ और बीएसएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है। डीजीसीए और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। विमान हादसे के बाद एयर इंडिया ने यात्रियों की जानकारी के लिए एक हॉटलाइन 1800 5691 444 भी स्थापित की है।

ALSO READ:  Patna News: अटल पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को कुचला, लाइव वीडियो सामने आया

इस दुखद घटना पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और कई अन्य राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। गुजरात सरकार द्वारा देर शाम तक हताहतों का आधिकारिक आंकड़ा जारी होने की उम्मीद है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular