39.3 C
Jharkhand
Wednesday, June 3, 2026

Bihar News: सारण में पिकअप पलटने से पांच की मौत, 20 से अधिक घायल

11 स्कोपस संवाददाता, बिहार: सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर फोरलेन पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन का चक्का अचानक ब्लास्ट कर गया, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग दिघवारा से मक्का लोड कर भूनवाने के लिए हाजीपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही पिकअप वाहन बाजितपुर के निकट फोरलेन पर पहुंचा, उसका एक चक्का फट गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग सहायता के लिए दौड़े।

सूचना मिलते ही नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल, सोनपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को सदर अस्पताल, हाजीपुर रेफर किया गया। वहां से दो की स्थिति चिंताजनक देखते हुए पीएमसीएच, पटना भेजा गया।

हादसे में मृतकों की पहचान की जा रही है, जबकि घायलों में कई की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

घायलों में दिघवारा निवासी राज कुमार पंडित की पत्नी 48 वर्षीय अंजू देवी, राजू बैठ की पत्नी 50 वर्षीय राधिका देवी, सरवन राम का पुत्र 23 वर्षीय सोनू कुमार, पंचू राम की 15 वर्षीय पुत्री राजलक्ष्मी कुमारी और रामबाबू राम का 7 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार शामिल हैं।

इस हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय प्रशासन घटना की जांच में जुटी है और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ेगी रफ्तार, धनबाद में 120 स्वास्थ्यकर्मियों को मिली नियुक्ति
04:47
Video thumbnail
कम फिस में कोचिंग व हजारों की संख्या में रिजल्ट देना नही पच रहा बड़े कोचिंग माफियाओं को:खान सर
00:42
Video thumbnail
सात लोगों की मौत वाले सड़क हादसे की बस पर पुलिस का शिकंजा,नाम और रंग बदल कर बंगाल-बिहार दौड़ रही थी..
00:42
Video thumbnail
सात जिंदगियां लीलने वाली बस पर कार्रवाई, बंगाल टाईगर से वंदे भारत बन चल रही थी सड़क पर...
00:57
Video thumbnail
श्री श्याम भक्त मंडल के स्वर्ण जयंती महोत्सव की सफलता पर सम्मान समारोह, सहयोगियों का जताया आभार...
01:15
Video thumbnail
भगोड़े प्रिंस खान गिरोह पर अब बोकारो पुलिस का शिकंजा,BMW प्लांट मैनेजर को धमकी देने वाला गुर्गा राकेश
02:33
Video thumbnail
पुलिस ऑफिसर्स को धनबाद SSPप्रभात कुमार की पाठशाला में मिली अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की नसीहत
03:52
Video thumbnail
BBMKU का ई न्यूज़ लेटर रिलीज होते हीं दुनियाभर में हुआ वायरल,मिलने लगा जबरदस्त रिस्पॉन्स,एक क्लिक में
04:28
Video thumbnail
2017 के होमगार्ड अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का JLKM ने उठाया बीड़ा, सदन में जयराम महतो फिर उठाएंगे.
05:53
Video thumbnail
जमुआ:आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पद पर शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ चयन...
01:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!