25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के दिन धनबाद में बदला रहेगा ट्रैफिक रूट…

 

dhanbad traffic route change for president visit 300x200 1

धनबाद(DHANBAD): धनबाद शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन और IIT ISM के 45वें दीक्षांत समारोह के आयोजन के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।

मुख्य ट्रैफिक प्रतिबंध व निर्देश

शहर में भारी वाहनों पर रोक:

  • गोल-बिल्डिंग, मेमको मोड़, बिनोद बिहारी चौक, मटकुरिया चेक पोस्ट मार्ग से किसी भी भारी वाहन को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • बरवाअड्डा किसान चौक से मैथन सीमा तक किसी भी छोटे-बड़े वाहन को रुकने की अनुमति नहीं होगी।

वाहनों के रुकने पर रोक (No Parking Zones):

इन मार्गों पर सड़क किनारे किसी भी प्रकार के वाहन (बाइक, कार आदि) के खड़े होने पर पूरी तरह से रोक रहेगी:

  • किसान चौक → निरंकारी चौक → प्रभातम मॉल → सिटी सेंटर → एसएसएलएनटी कॉलेज → रणधीर वर्मा चौक → पुलिस केंद्र → IIT ISM मुख्य द्वार

कारकेड मूवमेंट के समय ट्रैफिक पूरी तरह बंद:

राष्ट्रपति के काफिले (कारकेड) के आने-जाने के दौरान निम्न मार्गों पर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा:

  • किसान चौक → मेमको मोड़ → सिटी सेंटर → एसली रोड → रणधीर वर्मा चौक → पुलिस केंद्र → IIT ISM → सरायढेला थाना मोड़

बस सेवा में बदलाव:

  • बरटांड़ बस स्टैंड और धनबाद रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी बसें शहर में प्रवेश नहीं करेंगी
  • इनकी जगह बिनोद बिहारी चौक से सभी यात्री बसें चलेंगी।

वैकल्पिक मार्ग (Auto / Toto के लिए):

1. रेलवे स्टेशन → मेमको मोड़ जाने वाले ऑटो / टोटो:

रेलवे स्टेशन → श्रमिक चौक → पूजा टॉकीज → बेकारबांध → राजकीय पॉलिटेक्निक → बिनोद बिहारी महतो चौक → कुर्मीडीह मोड़ → मेमको मोड़

2. सरायढेला → रेलवे स्टेशन / बैंक मोड़ जाने वाले ऑटो / टोटो:

स्टील गेट → गोल बिल्डिंग → मेमको मोड़ → बिनोद बिहारी चौक → राजकीय पॉलिटेक्निक → बेकारबांध → DRM चौक → रेलवे स्टेशन

पुलिस की अपील:

  • केवल बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही उक्त मार्गों पर यात्रा करें।
  • नियमों का पालन न करने पर वाहन जब्त या चालान की कार्रवाई की जा सकती है।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular