25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

तेज प्रताप यादव ने महुआ से शुरू किया चुनावी प्रचार का आगाज़, तेजस्वी को दिया सियासी चैलेंज…

IMG 20250731 WA0102

बिहार(BIHAR):बिहार की सियासत में एक बार फिर गरमाहट आ गई है. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने वैशाली जिले की महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और गुरुवार को प्रचार अभियान की शुरुआत भी कर दी है। मंदिर में पूजा के बाद तेज प्रताप ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा सियासी संदेश दिया। तेज प्रताप यादव ने महुआ से अपने प्रचार की शुरुआत करते हुए खुद को लालू यादव का वारिस बताया और कहा—”मेरे अंदर लालू यादव का खून है, मुझे जिताने का मतलब है लालू यादव को जिताना।” तेज प्रताप ने अपने समर्थकों से अपील की कि वे उन्हें जिताकर लालू का हाथ मजबूत करें।तेज प्रताप का हमला अपने ही पूर्व साथी पर भी रहा। उन्होंने महुआ के मौजूदा राजद विधायक मुकेश रौशन को ‘बहरुपिया’ बताते हुए कहा कि वो सिर्फ रोते हैं, जनता को चाहिए कि उन्हें झुनझुना देकर विदा कर दे।

तेज प्रताप ने दावा किया कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज दिया और अब अगर उन्हें मौका मिला तो गरीबों को पक्के मकान और फ्री बिजली देंगे। तेज प्रताप यहीं नहीं रुके। उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को भी खुली चुनौती दे डाली। जब पत्रकारों ने उनसे तेजस्वी के “अर्जुन” वाले बयान पर सवाल किया तो तेज प्रताप बोले—”अगर वो कृष्ण हैं तो मुरली बजाकर दिखाएं, तभी साबित होगा कौन अर्जुन है और कौन कृष्ण।” तेज प्रताप 2015 में पहली बार महुआ से विधायक बने थे और तब बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। हालांकि अब पार्टी और परिवार से दूरी के चलते उन्होंने निर्दलीय मैदान में उतरने का फैसला किया है। ऐसे में देखना होगा कि महुआ की जनता इस बार लालू के बेटे को कितना समर्थन देती है। बिहार की राजनीति में परिवार के भीतर शुरू हुई यह सीधी टक्कर क्या नए समीकरण गढ़ेगी? इसका फैसला जनता करेगी आने वाले चुनाव में।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular