25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन दिल्ली में भर्ती, सीएम हेमंत सोरेन ने ली स्वास्थ्य की जानकारी…

नई दिल्ली(NEW DELHI): झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री और झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ योद्धा रामदास सोरेन शनिवार सुबह जमशेदपुर स्थित अपने निवास में बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में चोट लगने के बाद उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक जांच में सिर में ब्लड क्लॉट की पुष्टि हुई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रामदास सोरेन को एयर एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

 मुख्यमंत्री ने की मुलाकात, जताई चिंता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार देर शाम अपोलो अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से रामदास सोरेन की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा:

“रामदास दा सिर्फ मंत्री नहीं, झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और संघर्ष के प्रतीक हैं। उन्होंने जीवन भर कठिनाइयों का डटकर सामना किया है। इस बार भी वे ज़रूर विजयी होंगे। मरांग बुरु से प्रार्थना है कि वे उन्हें शक्ति और साहस प्रदान करें।”

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्थिति भी नाजुक

इसके साथ ही मुख्यमंत्री के पिता और झारखंड के जननायक शिबू सोरेन (दिशोम गुरु) की तबीयत भी नाजुक बनी हुई है। वे दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को उनसे मिलने भी पहुंचे थे।

 जनता कर रही है दुआ

झारखंड की आम जनता, जनप्रतिनिधि और समर्थक दोनों नेताओं की जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों द्वारा प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular