25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

इंडिगो ‘थप्पड़ कांड’ में बड़ी कार्रवाई: आरोपी यात्री पर 30 दिन का उड़ान प्रतिबंध….

मुंबई(MUMBAI):इंडिगो एयरलाइंस ने शुक्रवार को मुंबई से कोलकाता जा रही उड़ान में एक सह-यात्री को थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उस पर 30 दिनों के लिए उड़ान प्रतिबंध (फ्लाइंग बैन) लगा दिया है। यह घटना उड़ान संख्या 6E138 में हुई थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

क्या है मामला?

शुक्रवार को मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच बहस के बाद एक यात्री ने अपनी सीट पर बैठे दूसरे यात्री को अचानक थप्पड़ मार दिया। यह पूरी घटना विमान में सवार अन्य यात्रियों और क्रू मेंबर की मौजूदगी में हुई। विमान जैसे ही कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरा, आरोपी यात्री को सुरक्षा बलों को सौंप दिया गया।

वीडियो हुआ वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक यात्री को अचानक सामने बैठे सह-यात्री को थप्पड़ मारते देखा जा सकता है। वीडियो में अन्य यात्री और क्रू मेंबर हस्तक्षेप करते नजर आते हैं।
एक यात्री को यह कहते हुए सुना गया:

“उसे मारने का आपको कोई हक नहीं है।”
वहीं, पीड़ित यात्री के रोने और घबराने की बात भी अन्य यात्रियों ने बताई।

इंडिगो का आधिकारिक बयान

इंडिगो ने शनिवार को “एक्स” (पूर्व ट्विटर) पर जारी बयान में कहा:

“उड़ानों में उपद्रवी व्यवहार को हतोत्साहित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप और नियामक दिशा-निर्देशों के अनुसार, आरोपी यात्री को इंडिगो की सभी उड़ानों में 30 दिनों तक सफर करने से रोका गया है।”

कंपनी ने यह भी कहा कि उन्होंने पूरी घटना की जांच के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और अन्य संबंधित एजेंसियों को इसकी जानकारी दे दी है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular