31.1 C
Jharkhand
Saturday, April 18, 2026

खुशखबरी: झारखंड को मिलेंगे दो नए चिड़ियाघर, लातेहार में बनेगी टाइगर सफारी…

रांची(JHARKHAND):झारखंडवासियों के लिए पर्यटन और वन्यजीव प्रेम से जुड़ी एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। राज्य में दो नए चिड़ियाघरों और एक टाइगर सफारी की स्थापना को हरी झंडी मिल गई है। यह निर्णय शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 15वीं बैठक में लिया गया।

गिरिडीह और दुमका को मिलेगा चिड़ियाघर
नए चिड़ियाघरों की स्थापना गिरिडीह और दुमका जिलों में की जाएगी।

  • गिरिडीह में चिड़ियाघर के लिए 396.22 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई है।
  • वहीं दुमका के हिजला पश्चिमी वन क्षेत्र में 116.35 हेक्टेयर भूमि में चिड़ियाघर विकसित किया जाएगा।

लातेहार में टाइगर सफारी को मंजूरी
इसके अलावा लातेहार जिले में पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बाहर 150 हेक्टेयर संरक्षित वन क्षेत्र में टाइगर सफारी की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इससे पर्यटकों को रोमांचक वन्यजीव अनुभव मिलेगा और राज्य के वन्यजीव पर्यटन को एक नई दिशा मिलेगी।

रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
इन परियोजनाओं का उद्देश्य झारखंड में पर्यटन को बढ़ावा देना, वन्यजीव संरक्षण को मजबूती देना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को परियोजनाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

 

spot_img
Video thumbnail
जमुआ को मिली बड़ी सौगात, 50 एकड़ में बना इको पार्क का भव्य उद्घाटन
02:22
Video thumbnail
झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का दर्जनों ने थामा दामन,अब और तेज होगी श्रमिक हित की लड़ाई...
02:04
Video thumbnail
सोनारडीह में घर में घुसकर युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
01:07
Video thumbnail
गिरिडीह में इलाज के दौरान महिला की संदिग्ध मौ'त, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
01:53
Video thumbnail
यहां ST छात्राओं से होता है भेदभाव,आखिर क्यों बेटियों ने हॉस्टल संचालक पर लगाया गम्भीर आरोप..?
03:52
Video thumbnail
स्मार्ट मीटर के नाम पर कथित लूट,बिजली कटौती एवं बिल में हेरा फेरी का आरोप लगा भाजपा ने किया बिजली GM
07:18
Video thumbnail
पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की बेटी डॉ निशि महतो ने शुरू की सिंदरी विधानसभा से अपनी राजनीतिक पारी...
04:26
Video thumbnail
हम फोटो खींचने वाले नेता नही काम करने वाले हैं,केंदुआडीह भुधंसान स्थल पर जाकर जायजा नही लिए जाने के
02:30
Video thumbnail
बरवाअड्डा में धनबाद ट्रैफिक पुलिस का सघन जांच अभियान,अगर गुजर रहे हों तो कागजात दुरुस्त रखें...
04:02
Video thumbnail
केंदुआडीह में पेयजल संकट भी लोगों को कर रही है परेशानभुधंसान और गैस रिसाव तो पहले से हीं निगल रही थी
03:25

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!