23.3 C
Jharkhand
Tuesday, October 27, 2026

ब्रेन स्ट्रोक के बाद शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, मानसून सत्र में शिक्षा विभाग का जिम्मा सुदिव्य कुमार को….

रांची(JHARKHAND):झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के बीच राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत बिगड़ गई। शनिवार को ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और ऐसे में उनका सदन में उपस्थित होना संभव नहीं है।

शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सुदिव्य कुमार को
मंत्री रामदास सोरेन की अनुपस्थिति को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से जुड़े सवालों का जवाब सदन में अब मंत्री सुदिव्य कुमार देंगे। इस संबंध में कैबिनेट सचिवालय एवं समन्वय विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

मंत्रियों को अतिरिक्त विभागों का कार्यभार भी सौंपा गया है ताकि सदन की कार्यवाही में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसी क्रम में दीपक बिरुवा को निबंधन, विधि, सूचना एवं जनसंपर्क और ई-गवर्नेंस जैसे विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

कल पेश होगा 2025-26 का अनुपूरक बजट
गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त से शुरू हुआ है और यह 7 अगस्त तक चलेगा। सत्र के पहले दिन दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही 4 अगस्त, सोमवार अपराह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी।

कल 4 अगस्त को वित्तीय वर्ष 2025-26 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

 

spot_img
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00
Video thumbnail
PM का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन,CGP देश को नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात में ले जाना चाह रही
06:22
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13
Video thumbnail
NDA में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई:तेजस्वी
01:50
Video thumbnail
न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर ऑनर चेतन गोयनका ने ग्राहकों से की यह भावुक
01:24
Video thumbnail
सरायढेला अब गोल्ड हब बन गया है,न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट उद्घाटन के बाद मेयर संजीव सिंह ने
02:26
Video thumbnail
धूल मिट्टी और प्रदूषण से परेशान गोविंदपुर टुंडी रोड के व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी...
03:35
Video thumbnail
होटल पाम इन विवाद में अभिजीत के तीन और गुनहगारों को पकड़ पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा के तहत कराया पैदल परेड
01:41
Video thumbnail
असली पैकेट में नकली सिग-रेट भर खपाने का भंडाफोड़,पुलिस कार्रवाई में लाखों के माल के साथ 1 गिरफ्तार...
04:28
Video thumbnail
वासेपुर में कुछ हुआ होता तो इरफान अंसारी दौड़े चले आते, गोपालकों संग हमदर्दी क्यों नहीं: राज सिन्हा
09:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular