33.9 C
Jharkhand
Wednesday, June 3, 2026

सेवा और समर्पण द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD):सेवा और समर्पण संस्था द्वारा एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 35 बच्चों और 18 मरीजों ने लाभ प्राप्त किया। इस शिविर का उद्देश्य वर्तमान में मौसम परिवर्तन के कारण बच्चों में वायरल बुखार, कैल्शियम की कमी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना था।

शिविर की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई जिसे डॉ. अनुजा श्रीवास्तव, डॉ. सौम्या मिश्रा, मिल्टन पार्थ सारथी और छवि श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।

डॉ. अनुजा श्रीवास्तव ने बच्चों के अभिभावकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और उन्हें बच्चों की देखभाल के लिए आवश्यक सुझाव दिए। वहीं डॉ. सौम्या मिश्रा ने उपस्थित मरीजों को फेफड़ों की समस्याओं एवं अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा और समर्पण की सक्रिय सदस्याएं — मनीषा जी, काजल जी, रेखा जी, सुरभि जी, छवि जी, लिल्ला जी, पूजा जी, मृदुला जी और चैताली जी का विशेष योगदान रहा।

संस्था ने भविष्य में भी इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया ताकि समाज के ज़रूरतमंद वर्ग को निरंतर लाभ पहुँचाया जा सके।

 

spot_img
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43
Video thumbnail
आवारा कुत्तों के आतंक से अब मिलेगी निजात,झरिया में निगम ने चलाया अभियान, ले जाया गया वैटनरी हॉस्पिटल
02:24
Video thumbnail
गिरिडीह:रात में सो रहे दंपती की निर्मम हत्या,घायल पत्नी ने धनबाद में इलाज के दौरान तोड़ा दम
03:13
Video thumbnail
जमुआ:मइयां सम्मान योजना सत्यापन को लग गयी इतनी भीड़ की मच गई अफरातफरी...
02:45
Video thumbnail
झरिया:बलियापुर स्टैंड के निकट मिला अज्ञात युवक का श'व,मौके पर पुलिस जांच में जुटी...
01:05
Video thumbnail
स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ेगी रफ्तार, धनबाद में 120 स्वास्थ्यकर्मियों को मिली नियुक्ति
04:47
Video thumbnail
कम फिस में कोचिंग व हजारों की संख्या में रिजल्ट देना नही पच रहा बड़े कोचिंग माफियाओं को:खान सर
00:42
Video thumbnail
सात लोगों की मौत वाले सड़क हादसे की बस पर पुलिस का शिकंजा,नाम और रंग बदल कर बंगाल-बिहार दौड़ रही थी..
00:42
Video thumbnail
सात जिंदगियां लीलने वाली बस पर कार्रवाई, बंगाल टाईगर से वंदे भारत बन चल रही थी सड़क पर...
00:57
Video thumbnail
श्री श्याम भक्त मंडल के स्वर्ण जयंती महोत्सव की सफलता पर सम्मान समारोह, सहयोगियों का जताया आभार...
01:15

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!