25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित विकाश रंजन उर्फ पप्पू सिंह दिवा-रात्रि नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट 9 अगस्त से…

धनबाद: धनबाद फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में आगामी 9 अगस्त से 10 अगस्त 2025 तक दो दिवसीय विकाश रंजन उर्फ पप्पू सिंह दिवा-रात्रि नॉक आउट आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। यह टूर्नामेंट हीरापुर स्थित झारखंड मैदान में खेला जाएगा।

इस संबंध में गुरुवार को झारखंड मैदान हीरापुर में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन सचिव विकास साव ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लेने के लिए एंट्री कराई है। विजेता टीम को ₹20,000 नगद, ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उपविजेता टीम को ₹15,000 नगद के साथ ट्रॉफी व पुरस्कार, तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को ₹7,000 नगद और चौथे स्थान पर आने वाली टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 9 अगस्त की शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है।

टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह 9 अगस्त को शाम 8:00 बजे आयोजित होगा, जिसमें धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-2 धीरेन्द्र नारायण बंका, आयोजनकर्ता विकाश रंजन उर्फ पप्पू सिंह एवं रूपा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

फाइनल मुकाबला व समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह 10 अगस्त को शाम 7:00 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लाल बाबू सिंह, कुम्भनाथ सिंह, विकाश रंजन, रूपा सिंह, मिथिलेश पासवान, प्रमोद यादव एवं उर्मिला देवी शामिल होंगे

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular