25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

सभी पैक्स को झारसेवा आईडी उपलब्ध कराने का निर्देश…

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस सोसायटी के कार्यकारिणी की बैठक आज उनके कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई।

बैठक में उपायुक्त ने जिले के सभी 46 पैक्स को झारसेवा आईडी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वहीं जिले के 1723 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में झारसेवा आईडी देने से पूर्व संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं संबंधित अंचल अधिकारी से जांच कराने के बाद ही झारसेवा आईडी देने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि झारसेवा आईडी मिल जाने के बाद पैक्स में जाति, आवासीय, इनकम, ओबीसी, ई.डब्ल्यू.एस., मैरिज सर्टिफिकेट इत्यादि बनाने की सुविधा लोगों को मिलेगी।

उपायुक्त ने डिस्ट्रिक्ट ई-गवर्नेंस सोसायटी के अकाउंट्स का ऑडिट कराने, सभी सरकारी कर्मियों को सरकार के विभिन्न मोबाइल एप्लीकेशन का प्रयोग करने का प्रशिक्षण देने का भी निर्देश दिया।

बैठक में आईएसएम के मैनेजमेंट स्टडीज विभाग के सेवानिवृत प्रोफेसर प्रमोद पाठक ने कर्मियों को तकनीक की ओर प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें मानव कौशल व व्यवहारिक कौशल का प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव दिया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुनीता तुलस्यान, आईएसएम के सेवानिवृत प्रोफेसर प्रमोद पाठक, यूआईडी मैनेजर अमित कुमार, डीएमएफटी टीम लीडर शैलेश तिवारी, सीएससी मैनेजर अंजार हुसैन, सुमित कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular