31.8 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

अमित शाह, गृह एवं सहकारिता मंत्री एवं नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री,बिहार द्वारा सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ…

हाजीपुर:  अमित शाह, गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार एवं नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा दिनांक 08.08.2025 को सीतामढ़ी से नई दिल्ली के लिए एक नई अमृत भारत ट्रेन सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से) । आज इसका परिचालन सीतामढ़ी से 05599 सीतामढ़ी-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया गया ।

दिल्ली और सीतामढ़ी के मध्य गाड़ी सं. 14048/14047 दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन दिल्ली से 09.08.2025 से प्रत्येक शनिवार को तथा सीतामढ़ी से 10.08.2025 से प्रत्येक रविवार को किया जाएगा ।

गाड़ी सं. 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस 09.08.2025 से प्रत्येक शनिवार को दिल्ली से 14.00 बजे खुलकर गाजियाबाद, टुंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसिवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 10.45 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी सं. 14047 सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस 10.08.2025 से प्रत्येक रविवार को सीतामढ़ी से 22.15 बजे खुलकर उपरोक्त स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 22.40 बजे दिल्ली पहुंचेगी ।

विदित हो भारतीय रेल की ओर से बिहार को मिलने वाली यह सातवीं अमृत भारत ट्रेन है। इससे पहले जब देश में पहली बार अमृत भारत ट्रेनें बनकर तैयार हुई थी, तो उनका परिचालन दरभंगा से वाया अयोध्या आनंद विहार टर्मिनल तथा मालदा टाउन से सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरू के बीच किया गया था। सहरसा और मुंबई के मध्य अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन का प्रारंभ प्रधानमंत्री जी द्वारा किया गया था । इसके अलावा पटना और नई दिल्ली के बीच प्रतिदिन अमृत भारत एक्सप्रेस के साथ-साथ मोतिहारी से आनंद विहार के लिए, दरभंगा से लखनऊ तथा भागलपुर, गया, सासाराम के रास्ते मालदा टाउन से लखनऊ के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है जिससे बिहार के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।

अमृत भारत ट्रेनों का निर्माण मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री में किया गया है। इसे खास तौर पर मध्य एवं निम्न आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें स्लीपर और जनरल क्लास के डिब्बे लगे हुए हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस अमृत भारत ट्रेन के नए संस्करण में कई-नई सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं, जिससे अमृत भारत 2.0 पहले से कहीं ज्यादा सुविधाजनक और हाईटेक हो गई है।

अमृत भारत ट्रेन लो बजट में यात्रा करने का एक सुविधाजनक और विश्वसनीय माध्यम बन गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में जानकारी दी थी कि देश में 100 नए अमृत भारत रेक निर्माणाधीन हैं, जिन्हें भारतीय रेल के विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा।

अमृत भारत 2.0 ट्रेन के कोच में फोल्डेबल स्नैक्स टेबल, मोबाइल होल्डर, फोल्डेबल बॉटल होल्डर जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इनमें हवाई जहाज की तर्ज पर रेडियम एलिमिनेटेड फ्लोरिंग स्ट्रिप, एयर स्प्रिंग बॉडी जैसी सुविधाएं प्रदान की गई हैं, जिससे सफर आरामदायक होता है।

इस ट्रेन के प्रत्येक शौचालय में इलेक्ट्रो न्यूमेटिक फ्लशिंग प्रणाली, ऑटोमेटिक सॉप डिस्पेंसर और एरोसॉल आधारित फायर सप्रेशन सिस्टम लगाया गया है, जिससे स्वच्छता और सुरक्षा को मजबूती प्राप्त होगी। शौचालयों के निर्माण में शीट मेटल कंपाउंड सामग्री का उपयोग किया गया है जिससे रख-रखाव आसान होगा।

अमृत भारत 2.0 ट्रेन में 130 किमी/घंटा रफ्तार देने की क्षमता है। भारतीय रेल के इतिहास में पहली बार ट्रेन में सेमी-ऑटोमैटिक कपलर का उपयोग किया गया है, जो न केवल यात्रा को सुगम बनाती है, बल्कि कनेक्शन को भी सुविधाजनक बनाती है।

लोकोमोटिव के साथ यह रेक स्थिरता के साथ उच्चतम गति और बेहतर संचालन सुनिश्चित करता है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कपलर में क्रैश ट्यूब और म्च्-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम की सुविधा दी गई है, जिससे तेजी से ब्रेक लग सकेगा। ये फीचर पहली बार भारतीय ट्रेनों में जोड़ा गया है। इसके अलावा पूरी तरह से सील गैंगवे और वैक्यूम एवैक्यूशन सिस्टम से लैस है।

यात्री और सुरक्षा-गार्ड के बीच दो-तरफा संचार के लिए प्रत्येक कोच में इमरजेंसी टॉक बैक सिस्टम की नई सुविधा जोड़ी गई है। गैर-एसी कोचों में पहली बार फायर डिटेक्शन सिस्टम की सुविधा यात्रियों की सुरक्षा में नई क्रांति है।

ऑन-बोर्ड कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम (OBCMS) से रियल टाइम व्हील और बियरिंग की निगरानी होती है। इंटरनेट आधारित वाटर लेवल इंडिकेटर स्टेशनों और ऑन-बोर्ड स्टाफ को सहायता प्रदान करते हैं। देश में पहली बार किसी ट्रेन में बाहरी आपातकालीन लाइट्स की सुविधा भी दी गई है।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular