25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

छपरा में भू अर्जन कार्यालय का क्लर्क ₹30000 घूस लेते हुआ गिरफ्तार…

छपरा: छपरा में निगरानी विभाग में छापामारी करते हुए एक घूसखोरी क्लर्क को अपने गिरफ्त में लिया है और इससे पूरे भू अर्जन कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने छापेमारी की ।इस छापेमारी में भू अर्जन कार्यालय छपरा के क्लर्क आकाश मुकुंद को 30 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। और उक्त घूसखोरी क्लर्क को पड़कर अपने साथ पटना ले गई है।

वही इस घूसखोर क्लर्क को कलेक्ट्रेट गेट पर निगरानी विभाग की टीम ने घूस लेते हुए दबोच लिया है।इस मामले में निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार ने बताया की याचिकाकर्ता सोनपुर गोविन्दचक निवासी हर्षवर्धन कुमार सिंह ने निगरानी विभाग से इस मामले में शिकायत दर्ज की थी कि उनके जमीन जो एनएच निर्माण में एक्वायर हुआ था और उसी एवज में उन्हें 16 लाख रुपए मिला था और उसी पैसे के दो परसेंट की हिसाब से घूस की मांग की गई थी , जिसमे 30 हजार पर पूरी डील तय हुई थी आज जैसे ही घूस की राशि उक्त क्लर्क ले रहे थे, तभी निगरानी विभाग की टीम ने उक्त क्लर्क को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद निगरानी विभागों की टीम नेउपस्थित भीड़ के सामने उस पैसे का मिलान किया गया और अन्य प्रक्रिया के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।वही इस मामले में याचिकाकर्ता हर्षवर्धन दीक्षित ने बताया कि भारत माला प्रोजेक्ट में नया भूमि अधिग्रहण में पेमेंट नहीं कर रहे थे, और पुराने मिले पेमेंट में 2 प्रतिशत की राशि घूस मांग रहे थे, इसी को लेकर निगरानी विभाग को सूचना दी गई थी और आज पकड़ा गया है।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular