25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह रिनपास से हुए डिस्चार्ज, समर्थकों ने किया स्वागत…

रांची/धनबाद(RANCHI/DHANBAD): झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रांची स्थित रिनपास (मानसिक आरोग्य संस्थान) से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें करीब आठ साल चार महीने बाद जेल से रिहाई मिली, लेकिन कोर्ट के आदेशानुसार संजीव सिंह पर धनबाद जिले में प्रवेश करने की सख्त पाबंदी रहेगी—जब तक मुकदमे की कार्यवाही चालू है, वे धनबाद नहीं जा सकते। यह शर्त सुप्रीम कोर्ट ने साफ तौर पर रखी है कि संजीव सिंह सिर्फ अदालती उपस्थिति के समय ही धनबाद जा सकते हैं।

रिहाई की प्रक्रिया में रिनपास के डॉक्टरों के बोर्ड ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति की समीक्षा की. जमानत की शर्तों के मुताबिक रिहाई का आदेश औपचारिक रूप से धनबाद जेल से रिनपास अस्पताल प्रबंधन को भेजा गया। समर्थकों द्वारा उनका स्वागत रिनपास में ही किया गया, लेकिन धनबाद में उनकी उपस्थिति फिलहाल प्रतिबंधित रहेगी।

यह पूरी कार्रवाई नीरज सिंह हत्याकांड के मामले में हो रही है, जिसमें संजीव सिंह 11 अप्रैल 2017 से न्यायिक हिरासत में थे। विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से वे पिछले दो साल से रिनपास में इलाजरत थे। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गंभीर बीमारियों को देखते हुए सशर्त जमानत दी है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular