30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

जामताड़ा में भाजपा ने स्मारकों की सफाई व माल्यार्पण किया कल गांधी मैदान से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा…

जामताड़ा :जामताड़ा जिले में हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारकों और प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर सुमित शरण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी दल है, जो देश की स्वतंत्रता और उसके नायकों का सम्मान करना अपना कर्तव्य मानती है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालते हैं, हर घर तिरंगा पहुंचाते हैं और राष्ट्रध्वज फहराते हैं। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान देने वाले महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर उनका माल्यार्पण किया जाता है।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जिले के सभी मंडलों और क्षेत्रों में भी चल रहा है। कल शाम 4 बजे स्थानीय गांधी मैदान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, सह मीडिया प्रभारी प्रदीप राउत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री चंदन राउत, रंजीत राणा, संतोष मंडल, तरुण दास, देवाशीष और मंटू पंडित समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जामताड़ा से शेख शमीम की रिपोर्ट

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular