28 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

चुन कुंदर गांव में 10 दिनों से अंधेरे का अंत — विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की तत्परता से बदला ट्रांसफार्मर…

जामताड़ा:जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड क्षेत्र के चुन कुंदर गांव में बीते 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे गांव की जिंदगी मानो ठहर-सी गई थी अंधेरे में डूबे गांव के लोग रात में चिराग और लालटेन के सहारे गुजर-बसर कर रहे थे वहीं दिन में पानी की मोटर, पंखे, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कामकाज पूरी तरह ठप हो गए थे बिजली की लगातार किल्लत से ग्रामीणों की परेशानी चरम पर थी

समस्या की गंभीरता की जानकारी जैसे ही झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं नाला के विधायक रवींद्रनाथ महतो तक पहुंची उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना देर किए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाए आदेश मिलते ही विभाग ने नई मशीन गांव में भेजी मौके पर झामुमो के जुझारू नेता जियाबुल अली और सिद्धू मरांडी ने स्वयं मौजूद रहकर ट्रांसफार्मर को लगवाया और कुछ ही घंटों में पूरे गांव में बिजली सप्लाई फिर से शुरू हो गई

बिजली बहाली के बाद गांव में खुशी का माहौल बन गया बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उत्साहित नजर आए ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जिस तत्परता से हमारी तकलीफ दूर की वह वाकई सराहनीय है वहीं मौके पर मौजूद नेताओं ने भी कहा कि जनता की समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहना ही हमारी प्राथमिकता है.

spot_img
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर... Inspiring Podcast.
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular