जामताड़ा:झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने जामताड़ा में कहा कि राज्य सरकार जल्द ही पिछड़ा वर्ग आयोग का मंत्रालय और निदेशालय का गठन करेगी जिससे राज्य की 54 से 55 प्रतिशत पिछड़ी आबादी को उनका समुचित न्याय मिल सकेगा उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में जहां भी वे जा रहे हैं लोग इस मांग को लेकर लगातार मेमोरेंडम दे रहे हैं अब तक आयोग ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया में व्यस्त था जो लगभग पूरी हो चुकी है और अब उम्मीद है कि बहुत जल्द राज्य सरकार पिछड़ा वर्ग आयोग के लिए मंत्रालय और निदेशालय का गठन कर देगी उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य के पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए ऐतिहासिक साबित होगा क्योंकि इससे उन्हें उनके हक का लाभ समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ मिल सकेगा
इस बैठक में आरजेडी जिलाध्यक्ष दिनेश यादव कांग्रेस कार्यकर्ता अब्दुल कय्यूम हाफिज नाजिर युवा नेता तनवीर आलम समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे और सबने इस फैसले का समर्थन किया






















