21.6 C
Jharkhand
Wednesday, October 28, 2026

जोन्हा, हुंडरू, दशम फॉल, सीता फॉल, रिमिक्स फॉल एवं अन्य जलप्रपातों में उफान के कारण पर्यटकों के लिए सुरक्षा चेतावनी…

रांची:रांची और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जोन्हा, हुंडरू, दशम फॉल एवं सीता फॉल, रिमिक्स फॉल एवं अन्य जलप्रपातों में उफान के कारण पर्यटकों के लिए सुरक्षा चेतावनी, जलप्रपात अपनी पूर्ण उफान पर हैं। इन जलप्रपातों में जलधारा की प्रबल गति और चट्टानों से टकराने वाली धाराएं प्रकृति की अपार शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं। हालांकि यह दृश्य आकर्षक और मनोरम है, लेकिन यह अत्यंत खतरनाक भी है। एक छोटी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है।

वर्तमान में जलप्रपातों के आसपास का क्षेत्र अत्यंत जोखिम भरा है

जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने पर्यटकों, आगंतुकों और स्थानीय लोगों से जोन्हा और हुंडरू जलप्रपातों के आसपास के क्षेत्रों में जाने से पूरी तरह परहेज करने की अपील की है। वर्तमान में जलप्रपातों के आसपास का क्षेत्र अत्यंत जोखिम भरा है। तेज जलधारा, फिसलन भरी चट्टानें और अचानक जलस्तर बढ़ने की संभावना पर्यटकों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है।

जिला प्रशासन की ओर से सुझाव

 पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अनुरोध है कि वे जलप्रपातों के पास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।

मौसम और जलप्रपातों की स्थिति के बारे में स्थानीय समाचारों और प्रशासनिक सूचनाओं पर नजर रखें।

आपातकालीन संपर्क

किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय पुलिस, प्रशासन या आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करें।

जलप्रपातों जैसे जोखिम भरे क्षेत्रों से दूर रहें

रांची जिला प्रशासन पर्यटकों और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस प्राकृतिक आपदा की स्थिति में सावधानी बरतें और जलप्रपातों जैसे जोखिम भरे क्षेत्रों से दूर रहें। प्रकृति का आनंद सुरक्षित दूरी से ही लें और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

spot_img
Video thumbnail
एक गलत करे तो पूरा खटाल उजाड़ दे ऐसा धरती में कई पैदा नही लिया:ढुलु महतो
00:11
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विस्थापन का मुद्दा गरमाया!ढुलू महतो के आश्वासन के बाद यदुवंशी महिलाओं ने क्या कहा?
05:11
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल पहुंचे ढुलू महतो ने पप्पू यादव को ले कसा तंज,बाहरी नेता नही चलेगा,बुलडोजर से पहले हम..
04:34
Video thumbnail
जमीन विवाद में हैवान बना प्रोफेसर सहयोगी के साथ गिरफ्तार,सिटी SP ने किया साजिश का पर्दाफाश..
03:42
Video thumbnail
चोरों ने हीरो सर्विस सेंटर में ऐसे दिया चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम...
01:51
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00
Video thumbnail
PM का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन,CGP देश को नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात में ले जाना चाह रही
06:22
Video thumbnail
ECL प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ BCKU का हल्ला बोल, बैजना कोलियरी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन...
03:13
Video thumbnail
NDA में सबकुछ गड़बड़ चल रहा है मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई:तेजस्वी
01:50
Video thumbnail
न्यू चेतन ऑर्नामेंट के तीसरे आउटलेट के उद्घाटन के मौके पर ऑनर चेतन गोयनका ने ग्राहकों से की यह भावुक
01:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular