30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

विधायक राज सिन्हा ने झारखंड विधानसभा में अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदले जाने पर जताया कड़ा विरोध…

रांची:झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज धनबाद विधायक सह झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा ने कार्यस्थगन की सूचना के माध्यम से सदन में अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने के झारखंड कैबिनेट के निर्णय का कड़ा विरोध दर्ज कराया।

विधायक सिन्हा ने इस मुद्दे को अत्यंत गंभीर एवं जनभावनाओं से जुड़ा बताते हुए सदन के सभी कार्यों को रोककर राज्य सरकार से यह मांग की कि झारखंड राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर चल रहे अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम पूर्ववत बहाल किया जाए, ताकि आम जनता को न केवल स्वास्थ्य लाभ मिल सके, बल्कि राष्ट्रनिर्माताओं के प्रति सम्मान भी बना रहे।

उन्होंने इस विषय पर सदन में विस्तृत चर्चा कराए जाने की भी मांग की।

इसके अतिरिक्त सिन्हा ने शून्यकाल के तहत सदन में यह मुद्दा भी उठाया कि कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा दिनांक 16.06.2025 को 12 उप परियोजना निदेशकों (आत्मा योजना) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने के बावजूद, आज तक उन्हें किसी भी जिले में पदस्थापित नहीं किया गया है।

इससे राज्य के किसान लगातार प्रभावित हो रहे हैं, और आत्मा योजना के तहत संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इन पदाधिकारियों को शीघ्र जिलावार आवंटित कर कार्यभार ग्रहण कराया जाए, ताकि किसानों की समस्याओं का समाधान हो सके।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular