निरसा:निरसा अनुमंडल के चिरकुण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत तालडांगा श्रम कल्याण केंद्र समीप स्थित जिओ टावर का सामान मंगलवार की सुबह चोरी कर ले जाते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों द्वारा रंगे हाथ पकड़ लिया। हालांकि उसके साथ आये अन्य साथी भागने में सफल रहे। टावर के कर्मी द्वारा चोरी की सुचना चिरकुण्डा पुलिस को दिया गया। जिसके कुछ देर बाद पुलिस उक्त युवक को हिरासत में लेकर थाना चली गई। चोर गौरव रविदास ने बताया की वह हनुमान चढ़ाई बराकर का रहने वाला है। उसके साथ अन्य साथी भी थे, हंगामा देख भाग गए। चोर द्वारा चिरकुण्डा क्षेत्र में चल रहे लोहा गोदाम संचालक का नाम भी बताया गया। उसका कहना है की चोरी का सामान स्थानीय लोहा गोदामों में बेच देते है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।






















