38.8 C
Jharkhand
Wednesday, June 3, 2026

तेजस्वी यादव का बढ़ रहा टेंशन.. राहुल गांधी के बाद मुकेश सहनी ने भी पकड़ी वही राह

बिहार:बिहार के चुनाव में महागठबंधन की रणनीति भी समय के अनुसार बदल रही है. कांग्रेस अभी तक तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस स्वीकार नहीं किया है. इसके पीछे कई वजह है. सबसे बड़ा कारण तो राजनीतिक पंडित बताते हैं कि कांग्रेस के पास यही एक “तुरूप का पत्ता” है, जिससे वह अधिक सीट पाने में प्रयोग कर सकती है. अगर कांग्रेस तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित कर दिया तो फिर यह बात पूरी तरह से साफ हो जाएगी कि कांग्रेस बिहार में राजद का पिछलग्गू पार्टी है. यह बात तो सच है कि बिहार में कांग्रेस का जन आधार सिमटा हुआ है.

कांग्रेस दूर की कौड़ी का खेल खेल रही है

अगर अभी ही कांग्रेस तेजस्वी यादव के सीएम फेस पर हामी भर दी, तो सीटों पर सौदेबाजी उसकी कमजोर हो जाएगी और कांग्रेस इससे बचना चाहती है. इधर, मंगलवार को विपक्षी गठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता मुकेश सहनी के बयान के बाद हलचल और तेज हो गई है.सुपौल में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कह दिया कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने का फैसला सिर्फ राहुल गांधी नहीं ले सकते है. उल्लेखनीय है कि पूर्णिया में महागठबंधन की प्रेस वार्ता में राजद नेता तेजस्वी यादव को सीएम फेस बनाने के सवाल को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने टाल दिया था. इसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था. सत्ताधारी भाजपा और एनडीए के नेताओं ने भी इसे मुद्दा बना दिया था.

मुकेश सहनी ने भी बढ़ा दी तेजश्वी यादव का टेंशन

सूत्रों के अनुसार बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मंगलवार को सुपौल में कहा कि सिर्फ राहुल गांधी निर्णय नहीं लेंगे कि तेजस्वी यादव सीएम बनेंगे, बल्कि सभी दल मिलकर इस पर फैसला करेंगे. यानी तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव तो वह लड़ेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा गठबंधन के स्तर पर तय होगा. बता दें कि बिहार में अभी वोटर अधिकार यात्रा चल रही है. राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी एवं महागठबंधन के अन्य नेताओं के साथ यात्रा चल रही है. आज तो प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल हुई. 24 अगस्त को यह यात्रा पूर्णिया पहुंची थी. यहां राहुल गांधी से एक पत्रकार ने पूछा कि सीएम कैंडिडेट घोषित करने के बारे में क्या कहना है आपका. जिस पर राहुल गांधी गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि बहुत अच्छी तरीके से गठबंधन चल रहा है. सभी पार्टियां मिलजुल कर काम कर रही है. आपस में कोई विवाद नहीं है. हमारा मकसद वोट चोरी रोकना है.

spot_img
Video thumbnail
कम फिस में कोचिंग व हजारों की संख्या में रिजल्ट देना नही पच रहा बड़े कोचिंग माफियाओं को:खान सर
00:42
Video thumbnail
सात लोगों की मौत वाले सड़क हादसे की बस पर पुलिस का शिकंजा,नाम और रंग बदल कर बंगाल-बिहार दौड़ रही थी..
00:42
Video thumbnail
सात जिंदगियां लीलने वाली बस पर कार्रवाई, बंगाल टाईगर से वंदे भारत बन चल रही थी सड़क पर...
00:57
Video thumbnail
श्री श्याम भक्त मंडल के स्वर्ण जयंती महोत्सव की सफलता पर सम्मान समारोह, सहयोगियों का जताया आभार...
01:15
Video thumbnail
भगोड़े प्रिंस खान गिरोह पर अब बोकारो पुलिस का शिकंजा,BMW प्लांट मैनेजर को धमकी देने वाला गुर्गा राकेश
02:33
Video thumbnail
पुलिस ऑफिसर्स को धनबाद SSPप्रभात कुमार की पाठशाला में मिली अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की नसीहत
03:52
Video thumbnail
BBMKU का ई न्यूज़ लेटर रिलीज होते हीं दुनियाभर में हुआ वायरल,मिलने लगा जबरदस्त रिस्पॉन्स,एक क्लिक में
04:28
Video thumbnail
2017 के होमगार्ड अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का JLKM ने उठाया बीड़ा, सदन में जयराम महतो फिर उठाएंगे.
05:53
Video thumbnail
जमुआ:आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पद पर शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ चयन...
01:26
Video thumbnail
लालू के लाल तेजप्रताप यादव गोपियों संग बांसुरी बजाते खूब हो रहे हैं वायरल...
01:07

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!