32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

टुंडी पावर हाउस में लूट के मामले में एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल…

धनबाद:टुंडी थाना क्षेत्र के टुंडी मुख्यालय स्थित बिजली पावर हाउस में बीते फरवरी माह में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने झरिया थाना क्षेत्र के शमशेर नगर निवासी मोहम्मद इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बुधवार को मामले की जानकारी देते हुए टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि बीते फरवरी माह में पावर हाउस में डकैती होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। अनुसंधान के क्रम में मोबाइल लोकेशन के आधार पर झरिया थाना क्षेत्र के शमशेर नगर निवासी मोहम्मद इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान शमशेर ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी। साथ ही पावर हाउस से लूटे गए मैनडेज कर्मी आशुतोष कुमार जायसवाल के मोबाइल भी बरामद किया गया है। आरोपित ने टोटो की बैटरी समेत अन्य सामान बेचने की बाबत भी कही। आरोपित ने घटना में शामिल अन्य साथियों की जानकारी भी पुलिस को दी। पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार उक्त अपराधी के विरुद्ध निमियाघाट थाना में भी एफआईआर दर्ज है जहां से वह जेल जा चुका हैं।

विदित हो कि बीते फरवरी माह में अपराधियों ने टुंडी मुख्यालय स्थित पावर हाउस में घटना को अंजाम दिया था। पावर हाउस के कर्मियों को बंधक बनाकर मैनडेज कर्मी कर्मी तेजलाल गोप की टोटो गाड़ी से पांच बैटरी तथा आशुतोष कुमार जायसवाल के करीब ₹50000 कीमत की मोबाइल, चांदी की चेन और पावर हाउस में रखे स्क्रैप बैटरी समेत अन्य सामान लूट कर ले गए थे।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular