30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

गिरिडीह: झारखंड के दो मंत्रियों को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक पटना से गिरफ्तार…

गिरिडीह:झारखंड सरकार के दो मंत्रियों — सुदीप्य कुमार सोनू और डॉ. इरफान अंसारी — को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरिडीह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पटना (बिहार) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंकित कुमार मिश्रा, उम्र 21 वर्ष, पिता अरुण मिश्रा, निवासी बाभन टोली, राजेन्द्र नगर, गिरिडीह के रूप में हुई है।

वायरल वीडियो में दी गई थी धमकी

एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें अंकित मिश्रा कहते हुए दिखाई दे रहा है:
“घर से कसम खाकर निकले हैं कि जब तक उन लोगों को नहीं मारेंगे, तब तक घर नहीं लौटेंगे, जो होगा देखा जाएगा।”

इस गंभीर धमकी के बाद झारखंड में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।

थाना में मामला दर्ज, एसआईटी टीम गठित

घटना को लेकर अजित कुमार (उम्र 57 वर्ष, निवासी चिरैयाघाट रोड, बरमसिया, गिरिडीह) के लिखित आवेदन पर मुफस्सिल थाना कांड संख्या-248/25, दिनांक-27.08.25 को मामला दर्ज किया गया। संबंधित धाराएँ:

  • BNS की धारा 351(2), 351(3), 351(4), 352, 111(3)
  • आईटी एक्ट की धारा 66(D)

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर गिरिडीह के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम (SIT) गठित की गई।

24 घंटे में गिरफ्तारी, कबूला अपराध

मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर SIT ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया। पूछताछ में अंकित मिश्रा ने स्वीकार किया कि वही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था।

जब्त सामान:

  1. Samsung Galaxy A56 5G मोबाइल फोन
  2. Sandisk कंपनी का पेन ड्राइव, जिसमें धमकी वाला वायरल वीडियो लोड था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और सोशल मीडिया पर फैलाए गए अन्य वीडियो व डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular