30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

बेदर्दी बालमः जब प्रेम की डोर टूटी और मौ’त की दस्तक हुई…

रांची : रांची से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला, जिसने पंद्रह बरस तक अपने प्रेमी के साथ पति-पत्नी सा जीवन जिया, उसी प्रेम की कहानी का अंत उसकी हत्या से हुआ। तमाड़ की इस महिला को मौत के हवाले कर दिया गया और उसके शव को सड़क पर फेंककर हादसे का रंग दिया गया। लेकिन सच देर तक छुपा नहीं, पुलिस ने जब परतें खोलीं, तो साजिश की दास्तान सामने आई। महिला की हत्या करने के जुर्म में पुलिस ने नशीम कुरैशी के बेटे दानिश कुरैशी और उसके ड्राइवर मो. साउद काजी को अरेस्ट कर लिया। दानिश के पिता और मां, जो इस साजिश में बराबर के हिस्सेदार बताये जा रहे हैं, फिलहाल हज यात्रा पर हैं।

25 अगस्त को मृतका की बेटी ने थाना पहुंचकर कहा, “पिता अब इस दुनिया में नहीं, लेकिन मां पिछले 15 सालों से नशीम कुरैशी के साथ रह रही थीं। दोनों के तीन बेटे और एक बेटी भी हैं, मुझे लगता है मां के साथ कुछ अनहोनी हुई है।” यही बयान पुलिस की जांच की चाबी बना। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर रूरल SP प्रवीण पुष्कर की देखरेख में बनी टीम ने तकनीकी सुरागों से अपराधियों को बुंडू-एदलहातु से धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में दानिश ने स्वीकार किया कि “पिता और मां के बीच रोज इस औरत को लेकर झगड़ा होता। हम सब मिलकर तय किये कि जब अब्बा और अम्मी हज पर चले जायें, तब हम इसे रास्ते से हटा देंगे।” और फिर 24 अगस्त की रात, महिला को गाड़ी में बैठाया गया। टाटीसिल्वे से सोनाहातु की राह पर शराब पिलाई गई। सुनसान टीकर मोड़ पर गला दबाकर हत्या कर दी गई। फिर शव को सड़क पर फेंक, गाड़ी चढ़ा दी गई, ताकि लगे, यह महज एक हादसा था। जिस रिश्ते को समाज ने कभी मान्यता नहीं दी, उसी रिश्ते का बोझ उठाते-उठाते एक स्त्री मौत के घाट उतार दी गई।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular