25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

नीरज सिंह हत्‍याकांड पर अदालत का बड़ा फैसला, फर्जी सुबूत तैयार करने पर IO और APP को जारी होगी नोटिस…

धनबाद: बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में बाइज्जत बरी हो चुके झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के आवेदन पर अदालत ने बड़ा आदेश दिया है। धनबाद एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने मामले के अनुसंधानकर्ता निरंजन तिवारी और मुकदमे की पैरवी करने वाले अपर लोक अभियोजक (APP) सत्येंद्र कुमार राय के खिलाफ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 8 सितंबर तय की गई है।

संजीव सिंह का आरोप

संजीव सिंह ने 20 अगस्त 2025 को अदालत में आवेदन देकर अनुसंधानकर्ता और अभियोजक पर फर्जी सबूत तैयार करने और उन्हें कोर्ट में पेश करने का आरोप लगाया था। अधिवक्ता मोहम्मद जावेद ने बताया कि इनके खिलाफ धारा 230 और 231 भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।

क्या कहा अधिवक्ता ने

अधिवक्ता ने बताया कि हत्या जैसे जघन्य अपराध में, जहाँ सजा उम्रकैद या फांसी तक हो सकती है, वहां संजीव सिंह को दोषी ठहराने की साजिश रची गई।

अनुसंधानकर्ता पर आरोप है कि उन्होंने आदित्य राज के मोबाइल का फर्जी सीडीआर बनाकर केस डायरी में दर्ज किया और कोर्ट में भी पेश किया।

अभियोजन पक्ष ने भी संजीव सिंह के मोबाइल का फर्जी कॉल डिटेल रिपोर्ट (CDR) दाखिल किया, ताकि उन्हें अपराध से जोड़ा जा सके।

अदालत का कड़ा रुख

अदालत ने माना कि अभियोजन का कार्य केवल किसी आरोपी को सजा दिलाना नहीं, बल्कि न्याय सुनिश्चित करना है। फैसले में यह भी स्पष्ट हुआ कि आदित्य राज को फर्जी तरीके से घटनास्थल का चश्मदीद गवाह बनाया गया और उसका कॉल डिटेल्स भी गलत तरीके से पेश किया गया।

अदालत का यह फैसला नीरज सिंह हत्याकांड केस में एक नया मोड़ माना जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular