31.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

“खेल से स्वास्थ्य और व्यक्तित्व का विकास संभव है” – बीबीएमकेयू में राष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित…

धनबाद: विनोद बिहारी महतो कोलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू), धनबाद के प्रशासनिक भवन परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. डॉ. रामकुमार सिंह ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत महान स्वतंत्रता सेनानी विनोद बिहारी महतो और भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात कुलपति ने झंडा दिखाकर छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को “एक घंटा खेल के मैदान में” थीम के अंतर्गत कैंपस दौड़ के लिए रवाना किया।

अपने संबोधन में कुलपति ने कहा, “स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक जीते थे। वर्ष 1956 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।” उन्होंने आगे कहा कि “जैसे शिक्षा जीवन के लिए आवश्यक है, वैसे ही खेल भी जरूरी हैं। खेलों से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है, बल्कि यह रोजगार के अवसर भी प्रदान करते हैं।”

उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सभी से अपील की कि वे अपनी जीवनशैली में सुधार लाते हुए प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल को अवश्य दें। उन्होंने इस अवसर पर सभी को स्वस्थ जीवन और फिट इंडिया की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक, खिलाड़ी तथा खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. पुष्पा कुमारी ने जानकारी दी कि भारत सरकार के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम 29 से 31 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है और सभी विद्यार्थियों से इसमें भाग लेने की अपील की गई है।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मुकुंद रविदास, समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया।

 

spot_img
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular