31.3 C
Jharkhand
Sunday, April 19, 2026

झामुमो के वरिष्ठ नेता सुनील माजी का निधन क्षेत्र में शोक की लहर…

जामताड़ा:जामताड़ा जिले से आई खबर ने पूरे झारखंड को गमगीन कर दिया है झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील माजी अब हमारे बीच नहीं रहे बीते शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद परिजनों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत पश्चिम बंगाल के सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी रही और आज सुबह लगभग ग्यारह बजकर पांच मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली यह खबर फैलते ही पूरे इलाके में मातम का माहौल पसर गया और हर आंख नम हो गई जैसे ही निधन की सूचना मिली वैसे ही झारखंड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो परिजनों के बीच पहुंचे उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सुनील माजी का चले जाना केवल झामुमो ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है उन्होंने कहा कि सुनील माजी ने हमेशा जनता की आवाज बनकर संगठन को मजबूत किया और कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया उनका जाना ऐसी रिक्ति छोड़ गया है जिसे कोई भर नहीं सकता विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की सुनील माजी के निधन की खबर ने जामताड़ा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के झामुमो परिवार को झकझोर कर रख दिया है उनके घर और क्षेत्र में कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है हर कोई उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है और अपने प्रिय नेता को याद कर रहा है इस अवसर पर फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष नाला प्रखंड अध्यक्ष नाला विधानसभा क्षेत्र के सभी झामुमो कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे साथ ही विभिन्न गांवों से आए आमजन भी शामिल हुए जिन्होंने कहा कि सुनील माजी जैसे कर्मठ नेता की कमी हमेशा खलती रहेगी और उनकी दी हुई सीख और संघर्ष की राह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी

spot_img
Video thumbnail
शुभम यादव द्वारा डीजीपी को लिखे वायरल चिट्ठी को लेकर क्या कहा सांसद ढुलु महतो ने सुनिए...
00:50
Video thumbnail
झारखंड के एकमात्र परशुराम मंदिर में धूमधाम से अक्षय तृतीया के मौके पर मनाई गई उनकी जयंती...
01:40
Video thumbnail
झारग्राम में झालमुढ़ी खरीदने दुकानदार के पास पहुंचे पीएम मोदी, तो क्या हुआ देखिए....
00:42
Video thumbnail
मोहरीबांध के लोग धधकती आग के ऊपर, घरों से निकल रहा गैस, हर पल मौत के साए में जीने को विवश
02:08
Video thumbnail
धधकती धरती पर जिंदगी: झरिया के मोहरीबांध में गैस रिसाव और भू-धंसान के बीच 180 परिवार मौ'त के साए में
01:30
Video thumbnail
अपराधियों ने ऑटो पर की फायरिंग,थाई मांगुर मछली सिंडिकेट से जुड़ सकता है तार...
00:26
Video thumbnail
भगोड़े प्रिंस का सबसे खास मेजर उर्फ सैफी दुबई से गिरफ्तार,प्रत्यर्पित कर लाया गया भारत,धनबाद लाने की.
03:28
Video thumbnail
फायरिंग में घायल मनीष सिंह की मां-पत्नी ने पुलिस से सुरक्षा की लगाई गुहार....
02:58
Video thumbnail
महिला बिल पारित नहीं होने के बाद हम पार्टी का विपक्ष पर जोरदार हमला....
03:19
Video thumbnail
अपराधियों की फायरिंग से घायल कोयला कारोबारी मनीष सिंह की पत्नी-मां ने मांगी परिवार की सुरक्षा...
04:05

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!